मेवाड़ की सियासी फिर गरमाई : केंद्रीय मंत्री बालियान ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की

उदयपुर. केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान सोमवार को अल्प प्रवास पर उदयपुर आए। केंद्रीय मंत्री बालियान ने उदयपुर प्रवास के दौरान मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के पर्यटन सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री बालियान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लक्ष्यराज सिंह के साथ की फोटो शेयर कर लिखा है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ कुछ यादगार पल बिताए, जिसके लिए आभार। केंद्रीय मंत्री बालियान की इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में फिर से लक्ष्यराज सिंह के राजनीति में आने की चर्चा को तेज कर दिया है। हालांकि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!