प्रशिक्षित हुए कृषि आदान विक्रेता-तकनीकी दक्षता से करेंगे कार्य
उदयपुर 10 जून। मैनेज हैदराबाद के तत्वाधान में राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान जयपुर के सहयोग से नोडल प्रशिक्षण संस्था प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) उदयपुर में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं के एक वर्षीय पाठ्यक्रम का समापन शुक्रवार को आत्मा सभागार प्रतापनगर में समापन हुआ।आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस कोर्स को कृषि आदान विक्रेताओं के लिए एक वर्ष पहले प्रारंभ किये कार्यक्रम की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस मौके पर राज्य नोडल अधिकारी के.के.मंगल भी उपस्थित रहे। वर्मा ने बताया कि राजस्थान में इस समय 72 बैच विभिन्न नोडल प्रशिक्षण संस्थानों पर संचालित किये…
