उदयपुर में फिर दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल
फतहनगर में ठाकुर जी के बेवाण पर बोहरा समुदाय ने बैण्ड वादन के साथ बरसाएं फूलउदयपुर 7 सितंबर। शांति और सुंदरता की प्रतीक लेकसिटी में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। उदयपुर जिले के फतहनगर क्षेत्र में देवझूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान श्री ठाकुर जी का बैवाण जब नगर के बीच से निकला तो वहां रहने वाले मुस्लिम बोहरा समुदाय के लोगों ने ढोल बजाकर, पुष्प व गुलाल वर्षा कर ठाकुर जी का स्वागत किया। समुदाय के लोगों ने अपने परंपरागत वेशभूषा में अपने समाज के बेण्ड का वादन किया। स्वर लहरियों के बीच…
