विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर संरक्षण का किया संकल्प
मानव जीवन को बचाने के लिए, पुनः अब जंगल की ओर लौटना होगा - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 05 जुन/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल आॅफ एग्रीकल्चर साईंसेंस में पौधारोपण करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि पर्यावरण के संकट को ध्यान में रखते हुए आज आज जरूरत यह है कि पर्यावरण शिक्षा को स्कूलों और काॅलेजों में इस तरह समावेशित किया जाये कि पर्यावरण के प्रति समाज में एक अनुकूल रवैया तैयार हो सके। उन्होने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए हमें पुनः अब…
