पिकअप की टक्कर से युवती की मौत

उदयपुर। शहर के उदियापोल क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कालू मोगिया निवासी कच्ची बस्ती रेलवे स्टेशन ने पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में एक जून को शाम करीब छह बजे लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी पुत्री नंदिनी को टक्कर मारने का आरोप लगाया। हादसे में नंदिनी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

अज्ञात शव को परिजनों की तलाश
उदयपुर। शहर के उदियापोल चौराहा पर मंगलवार को घायल हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। उसके बेग से प्राप्त आधार कार्ड स्वयं का नहीं होना पता चलने से अंकित किया गया नाम सही होना पता चला है। शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक का मध्यम शरीर, सिर पर कम काले बाल, हल्की सफेद दाढी, काली दाढी व मूछ, गेहुआ रंग, लम्बाई करिब 5 फीट, चैकलेटी रंग का लाईनदार हाफ आस्तिन का शर्ट, ब्लेक रंग का हाफ लोअर पहने, बांये पेर सुजा हो ब्लड/पीप निकल रहे है। दाहिने हाथ में मोतीयों की माला पहन रखी है। उम्र करिब 48-52 वर्ष है। शव का उसके परिजनों की तलाश है।

शादी का झासा देकर वृद्ध से ऐंठे रुपए
उदयपुर। शहर के सुखेर क्षेत्र में महिला सहित अन्य आरोपियों ने शादी का झासा देकर वृद्ध से रुपए ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार रामलाल सुथार पुत्र देवाजी सुथार निवासी हवा मगरी सुखेर ने वीटी स्कूल के पास रहने वाली श्रीमती बाउडीदेवी पत्नी स्वर्गीय सुखेदव वगेरह चार जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोपियों द्वारा उसको शादी का झांसा देकर रुपए ऐंठ लेने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

गुंदोला से किशोर लापता
उदयपुर। जिले के घासा थाना क्षेत्र में एक पंद्रह वर्षीय किशोर पिछले चार दिन से लापता है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार रामलाल पुत्र मांगीलाल गमेती निवासी गुन्देला घासा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र मुकेश 29 मई को रात 11 बजे घर पर बिना बताएं कहीं निकल कर चला गया। उसका अब तक कहीं पता नहीं चला। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर लापता बालक को खोजने में जुटी है।

सूने मकान का ताला तोड चुराया घरेलू सामान
उदयपुर। शहर से सटे जोगीतालाब क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड चोरों ने घरेलू सामान चुराया। पुलिस के अनुसार राजू मीणा पुत्र मंगला मीणा निवासी बडी उंदरी हाल नेला नियर स्टेप बाय स्टेप स्कूल के पास जोगीतलाब ने दी रिपोर्ट में बताया कि 31 मई की रात को अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान का ताला तोडकर अंदर से घरेलू सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!