पिस्टल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार, पूर्व में दर्ज हैं 3 मामले

उदयपुर। शहर के पंचवटी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हाथीपोल थाना पुलिस ने एक युवक को पिस्टल व कारतूस के साथ दबौचा। वह पुलिस नाकाबंदी को देख भागने की कोशिश में था। पुलिस के अनुसार हाथीपोल थानाधिकारी राजूदेवी राज मय पुलिस टीम पंचवटी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग कर थी। इसी दौरान एक युवक काला शर्ट व जींस पहने हुए पैदल आता हुआ नजर आया जिसने अपने चेहरे को कपडे़ से ढक रखा था व सर पर कैप लगा रखी थी, जो पुलिस नाकाबंदी देख कर मुड कर भागने लगा, जिसे थानाधिकारी राजुदेवी द्वारा मय जाब्ता पीछा करके पकडा। पूछताछ में अपना नाम काव्य उर्फ शानु पुत्र पन्नालाल सिंधल तेली निवासी गजसिंह की बाड़ी रामपुरा अम्बामाता का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस मिला, जिस पर आरोपी काव्य उर्फ शानु को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर पिस्टल व कारतूस को जब्त किया गया। काव्य उर्फ शानु आदतन अपराधी हो पूर्व मे मारपीट, हत्या के प्रयास के कुल 03 प्रकरण दर्ज है। गिरफतार अभियुक्त से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!