Blog

स्थायी और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन, पर्यटन निदेशक ने लिया हिस्सा

स्थायी और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन, पर्यटन निदेशक ने लिया हिस्सा

जयपुर,4 जून। पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, संयुक्त निदेशक (विकास) श्री राजेश शर्मा, पीडीसीओआर लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री महेश शर्मा ने शनिवार को दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के सहयोग से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सतत एवं पर्यटन स्थलों और जिम्मेदार यात्री अभियान के विकास पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लिया। शिखर सम्मेलन में स्थायी पर्यटन के लिए राष्ट्रीय रणनीति के साथ-साथ स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के लिए नए दिशा—निर्देशों की शुरुआत की गई।  साथ ही सम्मेलन में स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने, जैव विविधता की…
Read More
36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं व 7 लाख किसानों के बिजली बिल हुए शून्य-मुख्यमंत्री

36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं व 7 लाख किसानों के बिजली बिल हुए शून्य-मुख्यमंत्री

- सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी पर्याप्त बिजली - 2 वर्षों में दिए जाएंगे 4.88 लाख कृषि विद्युत कनेक्शन जयपुर, 04 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लगभग 1.25 करोड़ किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 1044 करोड़ का अनुदान देकर राहत दी गई है, जिससे लगभग 43 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। प्रदेश सरकार की सक्रियता एवं बेहतर प्रबन्धन से राज्य में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे…
Read More
पीले चावल बांट मतदाताओं से अधिकाधिक मत देेने का किया आग्रह

पीले चावल बांट मतदाताओं से अधिकाधिक मत देेने का किया आग्रह

- ओसवाल बड़े साजन सभा के चुनाव आज  उदयपुर 4 जून।  ओसवाल बड़े साजन सभा के 5 जून को होने वाले चुनाव को लेकर भामाशाह गु्रप के सभी 51 प्रत्याशियों ने शनिवार को मतदाताओं से घर-घर जाकर सघन जनसम्पर्क किया। सभी प्रत्याशियों ने 10 समूह बनाकर शहर के सभी क्षेत्रों में मतदाताओं को संकल्प पत्र व पीले चावल बांट कर मतदान करने का आग्रह किया। मन्नालाल सामर, दिखशुख सेठ, दलपत कुम्भट, राजेन्द्र मेहता की टीम सेक्टर ३,४ व ५, कुलदीप नाहर, राजीव सुराणा, नीरज सिंघवी, अरूण मेहता व रमन जैन की टीम ने सुभाष नगर, दुर्गानर्सरी व सुन्दरवास, रोशन जोधावत,…
Read More
हर जरूरतमंद को मिले रोजगार-कलक्टर

हर जरूरतमंद को मिले रोजगार-कलक्टर

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का 12 जून से होगी प्रारंभ मुख्यमंत्री की बजट घोषणा से शहरी क्षेत्र में 100 दिन का मिलेगा रोजगार कलक्टर मीणा ली बैठक, दिए निर्देश उदयपुर, 4 जून । इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  बैठक में सदस्य सचिव एवं नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ  द्वारा इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जिला कलक्टर मीणा ने निगम…
Read More
भारतीय सनातन विद्या एवं वैदिक ज्ञान को अपनाकर पुनः प्रकृति की ओर लौटना होगा – प्रो. सारंगदेवोत

भारतीय सनातन विद्या एवं वैदिक ज्ञान को अपनाकर पुनः प्रकृति की ओर लौटना होगा – प्रो. सारंगदेवोत

यदि हम पर्यावरण की चिंता करेंगे तो भगवान आसानी से मिल जाएंगे: डॉ. राजेन्द्रसिंह हमें प्रकृति से उतना ही लेना है जितना अपने पसीने से पुनः लौटा सकंे: डॉ. राजेन्द्रसिंह उदयपुर 04 जुन। सागर से उठा बादल बनके, बादल से गिरा जल हो करके। फिर नहर बना नदियां गहरी, तेरे बिन प्रकार तू ही तू ही है। उक्त पंक्तियों के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘धरती एक है जल एक है।’ विषयक व्याख्यान कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व मैगसेसे पुरस्कार विजेता पानी…
Read More
ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में सिखा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर

ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में सिखा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर

उदयपुर, 4 जून। राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में राजस्थान महिला गेलडा विद्यालय में आयोजित हो रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में विभिन्न कलाओं के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।शिविर संचालिका विजय लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 17 मई से चल रहे इस अभिरुचि शिविर में संभागियों को विभिन्न तरह की कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के तहत उनको रोजगार उन्मुख बनाने के लिए सिलाई, मेहंदी, ड्राइंग, पेंटिंग, कंप्यूटर, साज-सज्जा, कुकिंग, योगा, डांस एरोबिक्स पर्सनालिटी डेवलपमेंट, एंकरिंग आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही बालिकाओं…
Read More
खेल प्रतिभाओं को मंच देने कलक्टर मीणा की मुहिम ला रही है रंग

खेल प्रतिभाओं को मंच देने कलक्टर मीणा की मुहिम ला रही है रंग

उदयपुर में राजस्थान के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम का निर्माण फिर हुआ शुर  उदयपुर, 4 जून। संभाग की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें तराशने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा द्वारा चलाई जा रही मुहिम धीरे-धीरे रंग ला रही है। पहली बार जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन, जिले की हर ग्राम पंचायत पर खेल स्टेडियम बनाने सहित गांधी ग्राउंड और खेल गांव के विकास कार्यों को अंजाम देने के बाद अब कलक्टर मीणा के प्रयासों से करीब 2 साल से खेलगांव में बंद पड़े राजस्थान के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम के निर्माण का कार्य शनिवार…
Read More
सूक्ष्म योग, योग निद्रा एवं योग मुद्रा द्वारा चिकित्सा शिविर की तैयारी बैठक संपन्न

सूक्ष्म योग, योग निद्रा एवं योग मुद्रा द्वारा चिकित्सा शिविर की तैयारी बैठक संपन्न

उदयपुर। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास, आरोग्य भारती एवं आई. एन. एम. के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 14 जून से 21 जून तक विद्या निकेतन सेक्टर 4 में सात दिवसीय  सूक्ष्म योग, योग निद्रा एवं योग मुद्रा द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारी बैठक न्यास कार्यालय योग शिक्षक श्रीवर्द्धन एवं न्यास अध्यक्ष हेमेन्द्र श्रीमाली के सानिध्य में सम्पन्न हुई। तैयारी बैठक में योग शिक्षक श्रीवर्द्धन ने बताया की योग के लिए कहा कि "देखा देखी साधे योग, छीजे काया बाढे रोग" अर्थात जो व्यक्ति दूर से देख कर (बिना समझे) योग साधना करता है उसके शरीर की शक्ति क्षीण होती है, और रोगों में भी वृद्धि होती…
Read More
जिले भर में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

जिले भर में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

प्रतापगढ़ 3 जून। जिलेभर में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव के निर्देषानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जनसुनवाई में अधिकारियों ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में पहुंचकर आमजन की जनसमस्याओं को सुना एवं निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों की स्टाॅल लगाकर अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं जनसमस्याओं को पंजीकृत किया। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, सरपंच सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन ने भाग लिया। इसी तरह से द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय…
Read More
बचपन में जितना ज्यादा संघर्ष करते हैं जीवन में उतनी ज्यादा सफलताएं मिलती हैं : लक्ष्यराज

बचपन में जितना ज्यादा संघर्ष करते हैं जीवन में उतनी ज्यादा सफलताएं मिलती हैं : लक्ष्यराज

-चित्रकला क्रियाकलाप और नाट्य मंच समारोह सिटी पैलेस म्यूजियम में हुए उदयपुर. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट की महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिवसीय चित्रकला क्रियाकलाप और नाट्य मंच समारोह सिटी पैलेस म्यूजियम में हुआ। कार्यक्रम के आखिरी दिन शुक्रवार को जिला बाल कल्याण समिति उदयपुर के तहत सिटी पैलेस पहुंचे बच्चों ने चित्रकला क्रियाकलाप में अपने सपनों के संसार को उकेरा। वहीं कहानी कीका की लघु नाटिका का मार्मिक मंचन मार्तंण्ड फाउण्डेशन उदयपुर के विलास जानवे और मनीष शर्मा ने किया। इससे पहले बच्चों ने मेवाड़ के प्रतापी इतिहास का अवलोकन किया। इसके बाद बच्चों ने सिटी पैलेस के…
Read More
error: Content is protected !!