Blog

बाल श्रम विषयक बैठक में बोले कलक्टरबाल श्रमिक का रेस्क्यू तभी सार्थक जब इनका परिवार भी जिंदगी भर बाल श्रम से मुक्त रहे

बाल श्रम विषयक बैठक में बोले कलक्टरबाल श्रमिक का रेस्क्यू तभी सार्थक जब इनका परिवार भी जिंदगी भर बाल श्रम से मुक्त रहे

उदयपुर, 12 जुलाई। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि बाल श्रमिक का रेस्क्यू तभी सार्थक है जब उस बाल श्रमिक के परिवार का कोई भी बच्चा भविष्य में बाल श्रम से न जुड़ने पाए। इस कार्य के लिए समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।कलक्टर मीणा मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कलक्टर ने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और बाल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए।कलक्टर ने कहा कि जिन गृहों में…
Read More
बायोवेस्ट निस्तारण प्रावधानों के अनुरूप हो -कलक्टर

बायोवेस्ट निस्तारण प्रावधानों के अनुरूप हो -कलक्टर

उदयपुर, 12 जुलाई। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि बायोवेस्ट का निस्तारण निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप तय समय में हो, इसके लिए समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी अधीनस्थ कार्मिकों को पाबंद करें।कलक्टर मीणा मंगलवार को बायोवेस्ट निस्तारण के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।बैठक में प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने बताया कि बायोवेस्ट निस्तारण के संबंध में जिलेभर में 429 हॉस्पिटल पंजीकृत है और इसमें से अभी 7 अस्पतालों ने वार्षिक रिन्यूल नहीं करवाया है, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। इस स्थिति पर कलक्टर ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के…
Read More
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पीड़ित परिवार को मिली राहत उदयपुर के दिवंगत कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पीड़ित परिवार को मिली राहत उदयपुर के दिवंगत कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिली सरकारी नौकरी

उदयपुर, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संवेदनशील निर्णय एवं राज्य सरकार के आदेशानुसार उदयपुर में गत दिनों हुए जघन्य हत्याकांड में दिवंगत हुए कन्हैयालाल तेली के पीडि़त परिवार को राहत दी गई है। मंगलवार को दिवंगत कन्हैया लाल के दोनों पुत्रों को कनिष्ठ सहायक पद पर सरकारी नौकरी के आदेश जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने एक नियुक्ति आदेश जारी कर कन्हैया लाल के पुत्र तरुण कुमार तेली को कोष कार्यालय उदयपुर शहर तथा यश तेली को कोष कार्यालय ग्रामीण उदयपुर में कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति प्रदान की है। कलक्टर केे…
Read More
केंद्रीय कारागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कलक्टर बोले- अर्जित कौशल का उपयोग करें

केंद्रीय कारागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कलक्टर बोले- अर्जित कौशल का उपयोग करें

केंद्रीय कारागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनV उदयपुर, 11 जुलाई। केंद्रीय कारागृह उदयपुर में नाबार्ड एवं आईसीआईसीआई आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में जारी तीस दिवसीय कारपेंट्री और मेन्स टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित संस्थाओं को बधाई देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को दिए गये प्रशिक्षण का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कलक्टर मीणा ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया और इनकी सराहना की।समारोह में कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए 60 प्रशिक्षणाथियों को प्रमाण पत्र और टूलकिट…
Read More
कृषि योजनाओं व नीतियों पर सेमिनार आज

कृषि योजनाओं व नीतियों पर सेमिनार आज

उदयपुर, 11 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उद्यमिता पखवाड़ा के तहत कृषि मण्डी यार्ड (अनाज) उदयपुर में 12 जुलाई को सुबह 11 बजे एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जायेगा। मण्डी सचिव पंकज पारख ने बताया कि इस सेमिनार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2019 की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। पारख ने बताया कि इस अवसर पर योजना के तहत खाद्य इकाई लगाने वालों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे एवं हाथों-हाथ ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सबमिट होंगे।सेमिनार में योजना के स्टेट कोऑर्डिनेटर अंकित शर्मा एवं श्रवण कुमावत…
Read More
आज जारी होंगे नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र 

आज जारी होंगे नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र 

12 जुलाई। एनटीए द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आज जारी होंगे। करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की परीक्षा के प्रवेश पत्र नीट एनटीए की वेबसाइट पर आज प्रातः 11:30 बजे जारी किये जायेंगे, विद्यार्थी अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से प्रवेश पत्र एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उल्लेखनीय है की नीट यूजी परीक्षा रविवार 17 जुलाई को होना प्रस्तावित है, परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सांयः 5:20 तक रहेगा। इस वर्ष नीट परीक्षा में कुल 1872341 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, यह परीक्षा भारत में कुल…
Read More
राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चेतन की कृतियां प्रदर्शित

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चेतन की कृतियां प्रदर्शित

उदयपुर, 11 जुलाई। कला चर्चा तथा राजस्थान ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी “इन्फ्यूजन 6” प्रदर्शनी का आयोजन अकादमी की मॉडर्न आर्ट गैलरी जयपुर में किया जा रहा है। इसमें उदयपुर के चित्रकार चेतन औदिच्य की चर्चित पेंटिंग 'आ नो भद्रा' के साथ अन्य कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।इस महत्वपूर्ण प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं वनस्थली विद्यापीठ के पूर्व संकाय डीन भवानी शंकर शर्मा, केरल से आए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ कलाकार सचिन कुमार , संस्कृतिकर्मी प्रमोद शर्मा, अकादमी के सचिव रजनीश हर्ष तथा प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा…
Read More
विश्व जनसंख्या दिवस मनाया-उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों को किया सम्मानित

विश्व जनसंख्या दिवस मनाया-उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों को किया सम्मानित

उदयपुर, 11 जुलाई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को सुखाडि़या यूनिवर्सिटी के बप्पारावल सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा थी जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक कटारा थे। कार्यक्रम में परिवार कल्याण की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी-कार्मिकों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती कटारा ने कहा उदयपुर में चिकित्सा विभाग ने पूर्ण लगन एवं मेहनत से सेवा कार्य किया है। कोरोना काल में इनकी सेवाओं को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने परिवार कल्याण के…
Read More
समारोह पूर्वक मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस-मंत्री बामनिया

समारोह पूर्वक मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस-मंत्री बामनिया

टीएडी मंत्री ने विभागीय बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के दिए निर्देशउदयपुर, 11 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप जनजाति कला एवं संस्कृति को विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ आदिवासियों के प्रोत्साहन हेतु आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस इस बार समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने सोमवार को उदयपुर में आयुक्तालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन को भव्य बनाने के निर्देश दिए।मंत्री बामनिया ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस आयोजन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो और इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया…
Read More
शाही सवारी के संबंध सर्वसमाज की बैठक संपन्न

शाही सवारी के संबंध सर्वसमाज की बैठक संपन्न

आगामी 8 अगस्त को निकलने वाली महाकाल की शाही सवारी का पोस्टर का किया विमोचनउदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर मंे आज प्रन्यास अध्यक्ष श्री तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में आगामी 8 अगस्त को शाही सवारी की रूपरेखा हेतु सर्वसमाज, धार्मिक संगठनों, शिवभक्तों की बैठक हुई। प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि इस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत व प्रथा के अनुरूप आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी भव्य रूप से नगर भ्रमण हेतु निकाली जाएगी। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि 8 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी हर वर्ष की भांति अभिजित…
Read More
error: Content is protected !!