बीसीआई जयपुर की नए सत्र की कार्यकारिणी घोषित, प्रीति सक्सैना होंगी अध्यक्ष
नई टीम संगठन को देगी नई गति, नेटवर्किंग और व्यवसायिक विकास पर रहेगा विशेष फोकस जयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) जयपुर चैप्टर की जुलाई से दिसम्बर माह की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी सदस्यों के बीच नेटवर्किंग, व्यवसायिक सहयोग, नेतृत्व विकास तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। मुकेश माधवानी ने बताया कि हिम्मत सिंह नाथावत को मुख्य संरक्षक के साथ ही…
