प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के 45 सदस्यों की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा सम्पन्न
उदयपुर, 27 जुलाई। सामाजिक संस्था प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ उदयपुर की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा संघ के संस्थापक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने बताया कि प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के 45 सदस्यों का दल उदयपुर से बस द्वारा करेड़ा पाश्र्वनाथ जैन मंदिर, शनिदेव मंदिर, चित्तौढग़ढ़ जैन मंदिर, सांवरिया जी मंदिर के दर्शन कर चित्तौडग़ढ़ स्थित विजय स्तम्भ व किले का अवलोकन किया। पोरवाल ने बताया कि प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ प्रतिवर्ष धार्मिक एवं अन्य यात्राओं में तत्पर रहता है। इस यात्रा में मौसम का आनन्द लेते हुए सभी वरिष्ठजनों ने मंदिरों के दर्शन व…
