-पर्यावरण को हरा-भरा रखने हेतु सदस्यों के जन्म दिवस पर करेंगे सामूहिक पौधारोपण
– भवन निर्माण कोष का गठन, पारिवारिक गोठ के आयोजन का लिया निर्णय
उदयपुर, 27 जुलाई। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की बैठक रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में सम्पन्न हुई जिसमें सदस्यों के जन्म दिवस पर पौधारोपण करने सहित कई नवीन क्रियाकलापों संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता संत सिंह भाटी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए संत सिंह भाटी ने कहा कि महासभा की सदस्यता नवीनीकरण एवं नए सदस्यों को जोड़ने हेतु अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही भवन निर्माण कोष गठन का गठन किया जा रहा है जिसके तहत प्रत्येक सदस्य से न्यूनतम राशि 100 रूपये प्रतिमाह एकत्रित किए किए जाएंगे। भवन निर्माण कोष के संकलन एवं संधारण की जिम्मेदारी शेर सिंह राठौड़ को सौंपी गई है। साथ ही आगामी समय में पारिवारिक गोठ परशुराम महादेव कुंभलगढ़ में करने का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया, जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की। भाटी ने बताया कि संस्थान द्वारा एक विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है जिससे प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण से जुड़ा रह सके, इस अभियान में संस्थान के सदस्य अथवा पदाधिकारियों के जन्म दिवस पर पौधारोपण किया जाएगा, प्रत्येक माह जितनी सदस्यों का जन्म दिवस आएगा उस अनुरूप सामूहिक पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में सुरेन्द्र सिंह खींची, लोकराज सिंह चौहान, संतोष सिंह चौहान, विजय सिंह राठौड़, जय सिंह पंवार, दलपत सिंह चौहान, चंद्र सिंह भाटी, गणपत सिंह पंवार, प्रदीप सिंह तंवर, निखिल सिंह राठौड़, कैलाश सिंह राठौड़, शेर सिंह राठौड़, अजय सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह राठौड़, राजप्रताप सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह राठौड़, मनोहर सिंह झाला सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
राजपूत महासभा संस्थान की बैठक
