प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के 45 सदस्यों की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 27 जुलाई। सामाजिक संस्था प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ उदयपुर की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा संघ के संस्थापक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने बताया कि प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के 45 सदस्यों का दल उदयपुर से बस द्वारा करेड़ा पाश्र्वनाथ जैन मंदिर, शनिदेव मंदिर, चित्तौढग़ढ़ जैन मंदिर, सांवरिया जी मंदिर के दर्शन कर चित्तौडग़ढ़ स्थित विजय स्तम्भ व किले का अवलोकन किया। पोरवाल ने बताया कि प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ प्रतिवर्ष धार्मिक एवं अन्य यात्राओं में तत्पर रहता है। इस यात्रा में मौसम का आनन्द लेते हुए सभी वरिष्ठजनों ने मंदिरों के दर्शन व ऐतिहासिक स्थानों का अवलोकन कर आनन्द की अनुभूति की।
इस यात्रा में संयोजकर्ता व संरक्षक ओम खोखावत, महामंत्री रतन मेहनोत, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र नागोरी, संगठन मंत्री अशोक लोढ़ा का सहयोग रहा तथा तपस्वी बहन बसंता देवी, मंजू चौधरी, स्नेहलता धुपिया, मनोहरलाल तोतावत, अर्जुनलाल डांगी, शंभूलाल जैन, महेन्द्र कोठारी, सुन्दरलाल कोठारी आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!