विहिप उदयपुर महानगर को मिला नया नेतृत्व, विनोद चित्तौड़ा बनाए गए उपाध्यक्ष
उदयपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की फतहनगर में आयोजित चित्तौड़ प्रान्त की दो दिवसीय बैठक में उदयपुर महानगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में विनोद चित्तौड़ा को उदयपुर महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चित्तौड़ प्रान्त के मंत्री कौशल गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुशील जांगिड़ एवं गजेंद्र सिंह देवड़ा को सहमंत्री, पंकज गुर्जर, मनीष पटेल एवं हार्दिक भट्ट को सह संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं भावना वर्मा…
