उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की पारिवारिक पिकनिक में दिखा उत्साहःपूल पार्टी और गेम्स में सदस्यों ने की जमकर मस्ती
उदयपुर। आयकर और जीएसटी की दिन-प्रतिदिन की व्यस्तताओं से दूर, उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित पारिवारिक पिकनिक में जमकर लुत्फ़ उठाया। इस भव्य आयोजन में सीए और अधिवक्ताओं ने अपने परिवारों के साथ मनोरंजन, खेलकूद और कई रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेकर इस दिन को यादगार बना दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने बताया कि इस पिकनिक में सदस्यों और उनके परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शानदार आगाज़ एक रिफ्रेशिंग पूल पार्टी से हुआ, जहाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पानी में अठखेलियां…
