बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट सम्पन्न, मोबाइल विजन में सदस्यों ने जाना बिजनेस का वर्किंग मॉडल
बिजनेस नेटवर्किंग, अनुभव साझा करने और नए अवसरों पर हुआ संवाद, नीरज कपूर का किया अभिनंदन उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से मोबाइल विजन में आयोजित वर्कप्लेस विजिट सम्पन्न हुई। नीरज कपूर के कार्यस्थल पर आयोजित इस विजिट में बीसीआई पिनेकल के सदस्यों ने सहभागिता की और व्यवसाय की कार्यप्रणाली, बिजनेस प्रोसेस एवं विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के बीच बिजनेस इंटरैक्शन, नेटवर्किंग और अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को केवल एक-दूसरे से…
