WIVA 2026 में उदयपुर के होटल एवं वेडिंग इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, फोरम एवं आईडब्लुटीसी के संयुक्त सहयोग से जयपुर के बैंबू सा सनराइज रिसॉर्ट में 22–23 अगस्त को WIVA – Wedding Industry & Vendor Awards 2026 का आयोजन किया गया।
फेडरेशन के उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय आयोजन में उदयपुर के होटल, रिसॉर्ट एवं वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। देशभर से 400 से अधिक प्रतिष्ठित वेडिंग प्लानर्स, होटल एवं रिसॉर्ट प्रतिनिधि, वेडिंग वेन्यू, डेकोरेटर्स एवं अन्य वेडिंग सेवा प्रदाता आयोजन में शामिल हुए। दो दिवसीय आयोजन में डेस्टिनेशन वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी और वेडिंग टूरिज्म को लेकर व्यावसायिक परिचर्चा, नेटवर्किंग एवं अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।
उदयपुर के प्रतिनिधियों ने देशभर से आए वेडिंग प्रोफेशनल्स के साथ संवाद कर नए व्यावसायिक संपर्क एवं सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की तथा उदयपुर को देश के प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया।
यूनाइटेड होटलियर्स उदयपुर के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव ने कहा कि WIVA जैसे राष्ट्रीय आयोजन उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग एवं वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ होटल एवं पर्यटन उद्योग के लिए नए व्यावसायिक अवसर और मजबूत नेटवर्क तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी, फेडरेशन उदयपुर डिवीजन के सचिव अंबालाल साहू, यूनाइटेड होटलियर्स के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, दिनेश उपाध्याय, विल्सन, हितेश दतिया, अभिषेक भटनागर, देवेंद्र सिंह एवं हर्षित साहू मौजूद थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!