ग्राम रथ अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी दी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 8 मई। ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नांदवेल, पंचायत समिति मावली में आयोजित कार्यक्रम में  श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, कृषि एवं पशुपालन, आधुनिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, कृषि यंत्रों पर अनुदान, सिंचाई सुविधाओं एवं पशुपालन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
रामगोपाल सुथार ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्राम रथ अभियान के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में एसडीएम मावली रमेश सीरवी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी ललित सिंह सिसोदिया,  नरेंद्र सिंह, रोशनलाल सुथार,  जीवंत सिंह राव, रामलाल बंजारा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!