बावलवाड़ा थाना द्वारा आबकारी अधिनियम में कार्यवाही

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, उपखंड के बावलवाडा थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए शनिवार देर शाम कार्यवाही करते हुए कुम्हारपाड़ा में हैड कांस्टेबल विपिन ने गस्त के दौरान अभियुक्त शान्ति लाल पुत्र ख़ला तबियार मीणा निवासी तबियार फला से प्लास्टिक के जरीकेन में देसी हथकड़ शराब को परिवहन कर रहा था। पुलिस जाब्ता को देखकर अभियुक्त जरीकेन को बीच रास्ते में छोड़कर पगडंडी रास्ते से फरार हो गया। जरीकेन में देसी महुआ हतकढ़ शराब होना पाया गया। थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हैड कांस्टेबल प्रभु लाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!