प्रतापगढ़ में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 76 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़ 15 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉकी मैदान प्रतापगढ़ में आयोजित किया गया। समारोह में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 76 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। जिला स्तरीय समारोह में प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल मीणा के अतिविशिष्ट आतिथ्यजिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के मुख्य आतिथ्य और जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा परेड निरीक्षण किया गया और मार्चपास्ट व परेड की सलामी ली गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राजस्थान पुलिसमहिला पुलिस होमगार्डएनसीसीऔर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट में भाग लिया गया। कार्यक्रम में समूह नृत्य में सेंट्रल हाइट विद्यालयराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयलक्ष्यसर्वाेदय,एकलव्य और सेंट पॉल विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इसके उपरांत अतिरिक्त जिला कलक्टर दुर्गा शंकर मीना द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया। मार्च पास्ट में एकलव्य विद्यालय प्रथम स्थान पर और आदर्श सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के बालक-बालिकाओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन एवं योगेश द्वारा योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर देष-भक्ती के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम देने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सुधीर वोरा और रेखा वोरा द्वारा किया गया।

राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से जिला विकास की राह पर अग्रसर है- विधायक मीणा
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से जिला विकास की राह पर अग्रसर है। जिले में स्वास्थ्यसड़क और पेयजल सहित अन्य क्षेत्र में जनकल्याणकारी भावना से कार्य हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिटमुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना के तहत 100 यूनिट निःशुल्क बिजली से परिवारों को बचतराहतबढ़त के उद्देश्य से महंगाई से राहत दिलाने के प्रयास किए गए हैं। वहीं उन्होंने महंगाई राहत कैंप के बारे में बताते हुए कहा कि इन कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिली है।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग निरंतर प्रयासरत है- जिला कलक्टर यादव
जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन नाम व अनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग निरंतर प्रयासरत है ताकि राज्य सरकार की मंशानुरूप सभी पात्र को लाभान्वित कर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी अधिकारी-कर्मचारी हर पात्र को लाभ पहुंचाने की शपथ ले। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

निरसार मीणा के परिवार को किया सम्मानितमुख्यमंत्री के आह्वान पर लिया था अंगदान का संकल्प
जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वह साथ ही निरसार मीणा के परिवार को भी सम्मानित किया गयाजिन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आह्वान पर विश्व आदिवासी दिवस पर अंगदान करने का संकल्प लिया था।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमारउपवन संरक्षक हरिकिशन सारस्वतअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणानगर परिषद आयुक्त जितेन्द्र कुमार मीणामुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद पारिखमहिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुरसूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक छाया चौबीसाआईसीडीएस की उपनिदेशक संगीता कुमारीगाइड सीईओ रेखा शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीजनप्रतिनिधिविद्यार्थीमीडियाकर्मी और आमजन उपस्थित रहे।

76 प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा थाना धरियावद के उ.नि. पेशावर खांसाइबर पुलिस थाना प्रतापगढ़ के स.अ.नि. प्रताप सिंहजिला विशेष शाखा प्रतापगढ़ के हेड कानि. शंकरलालमानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रतापगढ़ के हेड कानि. रेखा मालीसाइबर पुलिस थाना प्रतापगढ़ के कानि. पंकज व कानि. रितुराजएससी/एसटी सेल प्रतापगढ़ के कानि. मुकेशजिला विशेष शाखा प्रतापगढ़ के कानि. बालूरामअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रतापगढ़ के कानि. राजेश कुमार व कार्यालय पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निजी सहायक कानि. अनिल कुमार को सम्मानित किया गया।

इसी तरह से कार्यालय उपखंड अधिकारी छोटीसादड़ी के वरिष्ठ सहायक मुकेश सुथारराजकीय आयुर्वेद औषधालय प्रतापगढ़ के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार शर्माजिला परियोजना प्रबंधक राजीविका के कैशियर दिलीप कुमार शर्माजिला परियोजना प्रबंधक राजीविका के सहायक कर्मचारी गोपाल सिंह राजपूतनगर पालिका छोटीसादड़ी के वरिष्ठ लिपिक रघुनाथ लाल दर्जीस्वयंसेवी संस्था फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटीजिला कारागृह प्रतापगढ़ के कारापाल मुकेश कुमार गायरीजिला परिवहन कार्यालय के सूचना सहायक विजय कुमार मीणाअजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक प्रशासनिक अधिकारी जाहिद खान व टेक्नीशियन खेमसिंहवनमंडल प्रतापगढ़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी गीता शर्मा व भूपेंद्र सिंह शक्तावततहसील कार्यालय छोटीसादड़ी के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लोकेंद्र कुमार मोहिलनगर परिषद प्रतापगढ़ के सफाई कर्मचारी कौशल्या बाई व गट्टू लाल हरिजनएएनएम ब्लॉक समन्वयक धमोत्तर अनिल सेन व ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक प्रतापगढ़ के विजय पाटीदारतहसील कार्यालय छोटीसादड़ी के वरिष्ठ पटवारी रितिक शर्मापशुपालन विभाग के पशुधन सहायक लक्ष्मीनारायण तेलीजिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ सी. नर्सिंग ऑफिसर आशा सालवी व नर्सिंग ऑफिसर विष्व भारतीराउमावि छरी के वरिष्ठ अध्यापक जगतराम मीणाराउमावि सुहागपुरा के वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र मीणाराप्रावि छोटीदोतड़ की अध्यापिका वर्षा जोशीराउमावि धोलापानी के प्रधानाचार्य रूपकिषोर मीणाराउमावि सेमरथली की अध्यापिका दीपशिखा शर्माराउमावि साखथली थाना के व्याख्याता आदर्श दवेराप्रावि गौतमेश्वर की अध्यापिका सोनिया नाईराउमावि अचलावदा के व्याख्याता गोपाललाल मीणा व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोटडी के अध्यापक देवराम मीणा को सम्म्मानित किया गया।

इसी तरह से जिला स्तरीय समारोह में समस्त नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकस्काउट मास्टर भीमराज मीणासचिव स्थानीय संघ छोटीसादड़ी (स्काउट) के सुरेशचंद्र गोठवालएवनटीवी के संवाददाता महेष राव,  राउमावि भांडला के बीएलओ नारायण मेघवालवन्यजीव संरक्षक लव कुमार जैनअतिरिक्त विकास अधिकारी प्रतापगढ़ रमेषचंद्र खटीकआर-सेटी के निदेशक संजय शर्मा, (अंगदान के लिए सहमति को लेकर गाडरिवास के परिवार निरसार मीणानर्बदा मीणासुमनलता मीणाजयकृष्ण मीणा व हेमलता मीणा)एक्स आर्मी रिटायर्ड जॉर्ज पीसामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र मेघवाल, टीएडी के लेखाधिकारी राजकुमार मीणाजिला कलक्टर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विवेक राठौरसूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहायक प्रोग्रामर चेतन कुमार नागदाकेसरपुरा के ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण मीणापंडावा के पटवारी धनपाल मीणाधरियावद के पटवारी सोनू गांछाजिला पूल के वाहन चालक कमलेश कुमार जाटसामाजिक सुरक्षा अधिकारी ब्लॉक धरियावद के कनिष्ठ सहायक दशरथ कलालसीएचसी दलोट के चिकित्सा अधिकारी डॉ ईष्वरलाल मीणामानागांव धरियावद के पीएचसी के नर्सिंग ऑफिसर बाबूलाल मीणानर्सिंग ऑफिसर के.ओ. भण्डार प्रतापगढ़ के मनोज पासवानएनएनएम उपकेंद्र लुहारिया की भागवन्ती मीणाएएनएम उप केन्द्र सोबनिया की केसर खराड़ीन्यूज़ 18 के संवाददाता चंचल सनाढ्यतहसीलदार भू-अभिलेख कार्यालय जिला कलक्टर प्रतापगढ़ की नेहा जैनजिला परिषद प्रतापगढ़ की कनिष्ठ सहायक पर्मिला बाहेतीराउमावि अमलावद के व्याख्याता भूपेंद्र तिवारीखाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचाउपखण्ड छोटीसादड़ी के आरटीआई कार्यकर्ता श्यामसिंह सालवीमहात्मा गांधी राउमावि लुहारिया के छात्र कुबेरसिंह व छात्रा ईषिवा सेठीछोटीसादड़ी के ई-मित्र संचालक कन्हैयालाल धाकड़पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के एएओ चन्द्रषेखरओए भंवर तेजपाल व कनिष्ठ सहायक बलराम को जिला स्तरीय सामारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया।

स्वीप गतिविधियों के तहत ली मतदान की शपथ

प्रतापगढ़,15 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनावों में होने वाले मतदान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर यादव ने में भारत हूँ मतदाता जागरूकता गीत के उद्घोष के साथ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित सभी जिलेवासीअधिकारीकर्मचारीमीडियाकर्मी और विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!