प्रतापगढ़, 3 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित समाज कल्याण सप्ताह के तहत तीसरे दिन जिला कारागृह में बंदी सुधार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक जिला कारागृह सौरभ स्वामी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन बलदेव सिंह बंजारा एवं सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डॉ. टी.आर. आमेटा उपस्थित रहे।
अधीक्षक सौरभ स्वामी ने बंदियों को अपराध से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपराध का परिणाम पछतावे के साथ-साथ परिवार पर भी पड़ता है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष बलदेव सिंह बंजारा ने न्याय व्यवस्था एवं समय पर न्याय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा ने विभाग की ओर से विभिन्न वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारागृह में निरुद्ध बंदियों के लिए भी पेरोल जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
