कतिसौर में डिजिटल लेन-देन कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

डूंगरपुर, 01 मार्च/राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद राजीविका के द्वारा ग्राम पंचायत कतिसौर में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक हितेश कुमार चौबीसा ने बताया कि जिसमें राकेश शर्मा अग्रणी विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला प्रबंधक विकास नाईक के द्वारा राजीविका के माध्यम से जिले में डिजिटल फायनेंश के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो के बारे में अवगत कराया एवं बताया कि डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये जिले के 125 ग्राम पंचायत में उक्त प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन इसी माह में किया जाएगा। जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका हितेश कुमार चौबीसा द्वारा कार्यक्रम के आयोजन एवं जिले की प्रगति प्रस्तुत की गई एवं जिले में किये जा रहे नवाचारों के बारे में जानकारी दी गई।
शर्मा ने ने समूह सदस्यों को संबोधित करते हुए देश में बढ़ते डिजिटल लेनदेन की स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए डिजिटल लेनदेन को आज के युग की मांग बताया गया एवं केश में किये जा रहे लेनदेन से हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया। अग्रणी जिला प्रबंधक जे.पी.मीणा के द्वारा भी डिजिटल लेनदेन के बढ़ते प्रचलन के फायदे एवं सावधानियां के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में सरपंच शंकरलाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य खेमराज मीणा, पीएनबी कतिसौर शाखा प्रबंधक के द्वारा समूह सदस्यों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम गिरीश लबाना के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन विकास नाईक जिला प्रबंधक एफआई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह एवं सुनिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!