भार वाहनों के कर जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023

अवकाश के दिन भी खुला रहेगा परिवहन कार्यालय
भीलवाड़ा, 01 मार्च। परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार भार वाहनों के वर्ष 2023-24 का कर जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च नियत की गई है, कर राशि का संग्रहण केवल ऑनलाईन ही किया जाएगा, किसी भी स्थिति में ऑफलाईन कर जमा नहीं किया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय कार्यालय में कैश काउन्टर पर अब 5000 रूपये से अधिक राशि का कर जमा कराया जा सकता है। करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसकों मद्देनजर रखते हुये माह मार्च 2023 में सभी राजकीय अवकाशों के दिन (होलिका दहन व धुलण्डी को छोड़कर) भी कार्यालय खुला रहेगा। वाहन स्वामियों के असुविधा से बचने के लिए अतिरिक्त कैश काउन्टर की व्यवस्था की गई है। शत प्रतिशत कर संग्रहण के लिए कार्यालय द्वारा पुराने आरटीओं रोड़ पर अस्थायी कर संग्रहण केन्द्र खोला गया है। वाहन स्वामी असुविधा एवं परेशानी से बचने के लिए अपने वाहन का कर 15 मार्च 2023 से पूर्व जमा कराकर रसीद प्राप्त करें। वाहनों से कर वसूली हेतु विशेष चैकिंग कराई जाकर शास्ती वसूल करने के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के नियम 32 के अनुसार प्रशमन राशि भी वसूल की जाएगी। बिना कर जमा कराए वाहन संचालित होने पर वाहन को जब्त भी किया जा सकता है।

जिले में संचालित 809 वाहनो के विरूद्ध गत वर्षाे का लगभग 131.66 लाख रूपये कर बकाया है। ऐसे वाहन स्वामियों की सूची बनाकर जब्त करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी ने सभी प्रभारी उड़नदस्तों को निर्देश प्रदान किये गये हैं इस हेतु विशेष अभियान भी चलाया जायेगा। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी चितौड़गढ़ द्वारा भी बैठक में समीक्षा कर बकाया कर वाले वाहनों को जब्त करने के निर्देश प्रदान किये गये है।

बकाया कर समय पर जमा नहीं कर पाने या लगने वाली शास्ति मे राहत प्रदान करते हुये राज्य सरकार की ओर से 31 दिसम्बर 2022 से पूर्व के बकाया कर को जमा कराने पर उस पर लगने वाले ब्याज पर पूरी तरह से छूट प्रदान की गई है। इस योजना में ऐसे वाहन भी शामिल किए गए है जो कि किन्हीं कारणवश नष्ट या कण्डम हो गए हों। उसके निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ परिवहन कार्यालय में आवेदन करने पर वाहन के नष्ट होने की तिथि का निर्धारण करते हुए निर्धारण तिथि के बाद का कोई कर अथवा अन्य कोई राशि देय नहीं होगी। इसी प्रकार 31 जनवरी 2023 तक के ई रवन्ना के बनाए गए चालानों का निस्तारण करने के लिए राज्य सरकार ने ट्रेक्टर-ट्रोलियों के लिए अधिकतम 7500 रूपये प्रशमन राशि तथा अन्य वाहनों का ओवरलोड प्रशमन राशि मे 75 से 95 प्रतिशत तक छूट प्रदान की है।

वाहन स्वामियों से अपील की जाती है की आप राज्य सरकार द्वारा वाहन स्वामियों के हित मे लाई गई एमनेस्टी योजना 2023 में वर्णित निर्देशानुसार अपने वाहनों का शीघ्र अतिशिघ्र टैक्स एवं ई-रवन्ना के चालानों के लिए देय लाभ प्राप्त करें एवं वर्ष 2023-24 का कर 15 मार्च से पूर्व जमा करा कर वाहनों के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही एवं आरोपित जुर्मानें से बच सकेंगे।

युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन  के लिए 14 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

भीलवाड़ा, 01 मार्च। माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन के तहत, भारत आजादी का अमृत महोत्सव-स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मना रहा है । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में अमृत काल के युग में भारत@2047 की एक दृष्टि के रूप में पंचप्रण के मंत्र की घोषणा की थी। इस संदर्भ में, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा उसके स्वायत्त संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा 1 अप्रैल से 31 मई 2023 तक देश भर के सभी जिलों में समुदाय आधारित संगठनों (सीबीओ) के माध्यम से ‘‘युवा संवाद-भारत @2047’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम को जिले के विभिन्न सीबीओ के सहयोग और समर्थन के साथ जिला स्तर पर आयोजित करने की योजना है, जो माननीय प्रधान मंत्री द्वारा की गई पंचप्रणों की कल्पना के अनुसार देश के भविष्य पर एक सकारात्मक संवाद उत्पन्न करने के लिए जिला नेहरु युवा केंद्र के साथ हाथ मिलाएंगे। कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ/ज्ञानी व्यक्ति पंचप्रण पर चर्चा करेंगे और उसके बाद न्यूनतम 500 युवा प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ प्रश्नोत्तर सत्र होगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक सीबीओ को 20,000 तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी । जो सीबीओ आवेदन करना चाहते हैं, वे गैर-राजनीतिक, गैर-पक्षपातपूर्ण इतिहास वाले होंगे और युवा संवाद कार्यक्रम का संचालन करने के लिए पर्याप्त संगठनात्मक ताकत होगी। संगठनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होगा। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रति जिले अधिकतम 3 सीबीओ का चयन निर्धारित समिति द्वारा किया जाएगा। मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक सीबीओ नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला कार्यालय से प्राप्त निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने आवेदन 14 मार्च तक जमा कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!