विवाहिता से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

उदयपुर। शहर के धानमंडी क्षेत्र में विवाहिता के साथ चचेरे देवर व अन्य द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते हुए उसके बच्चे को मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने पंकज नैणावा पुत्र ख्यालीलाल, ममता नैणावा पत्नी पंकज नैणावा निवासी मीनापाडा धानमंडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोपियों द्वारा गाली गलोच करने, कपडे फाडने की कोशिश करने तथा मारने की धमकी देने और उसके बच्चें को आरोपियों द्वारा मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्गानर्सरी रोड पर मकान में चोरी
उदयपुर। शहर के दुर्गा नर्सरी रोड स्थित एक मकान में चोरों द्वारा चोरी करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अ नुसार हर्ष राजे भटनागर पत्नी स्वर्गीय प्रवीण भटनागर निवासी प्रतिक्षा प्रथम गली सुखाडिया समाधि पास दुर्गा नर्सरी रोड ने दी रिपोर्ट में बताया कि 18 मई को 12 बजे उसके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है।

भूखंड देेने के नाम पर हडपे रुपए, धोखाधडी के तीन मामले दर्ज
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा क्षेत्र में भूखंड देने के नाम पर रुपए हडप कर धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार देवशंकर मीणा पुत्र स्वर्गीय कालूलाल मीणा निवासी अमरपुरा टीडी ने रमेश चंद्र भण्डारी, बद्रीलाल निवासी इंद्रप्रस्थ काम्प्लेक्स देहलीगेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उससे भूखंड देने के नाम पर रुपए हडप कर धोखाधडी करने का आरोप लगाया। इसी तरह मांगीलाल गमेती पुत्र दामा गमेती निवासी बिछडी, वर्मासाहब की बाडी ने प्रभुलाल गमेती पुत्र पेमा गमेती निवासी उदयसागर चौराहा बिछडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके साथ जमीन विक्रय करने की बात को लेकर धोखाधडी कर रुपए हडपने का आरोप लगाया। वहीं डॉ संगीता गोयल पुत्री रामनिवास गोयल निवासी रेजीडेंसी रोड प्रतापनगर ने दिनेश शर्मा पुत्र उकारलालशर्मा निवासी शर्मा डेयरी चामुण्डा माता मंदिर के पीछे प्रतापनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसे जोगमया रेस्टोरेंट के पास बेची गई भूमि के रुपए लेकर हडपने व बेचान भूमि उसके नाम पर नहीं करवाने और न ही वापस दे अमानत में खयानत करने का आरोप लगाया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाकू से जानलेवा हमला
उदयपुर। शहर के आयड स्थित शबरी कॉलोनी में चाकू से जानलेवा हमला कर युवक को घायल करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सैजाद हुसैन पुत्र मोहम्मद शाह निवासी शबरी कॉलोनी आयड ने आदिल हुसैन उर्फ टपका पुत्र मुबारिक शाह निवासी शबरी कॉलोनी आयड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें 19 मई को सायं 6 बजे आरोपी द्वारा उसे व उसके भाण्जे पर चाकू से जानलेवा हमला व मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी तरह रामपुरा क्षेत्र में सीमा पाठक पत्नी ब्रजकिशोर पाठक् निवासी अम्बावाडी चौधरी गेस्टहाउस के सामने ने शैलेन्द्र हिन्डोलिया व उसके पिता विरेंद्र हिन्डोलिया के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में उसके व उसकी पुत्री को घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एकलिंगपुरा से बालक लापता
उदयपुर। शहर से सटे एकलिंगपुरा क्षेत्र से एक तेरह साल का बालक लापता हो गया। पुलिस के अनुसार इश्तियाक अंसारी पुत्र हसन अंसारी निवासी अम्बावबर पिपराटांग जिला पलामु झारखण्ड हाल विक्टोरिया हॉस्पिटल के सामने एकलिंगपुरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 13 साल का पुत्र दिलशान अंसारी 17 मई को घर से बिना बताए कहीं चला गया जो वापस घर नहीं लौटा। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर लापता हुए बालक को तलाश कर रही है।

कोटडा से दो बाइक चोरी
उदयपुर। जिले के कोटडा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगह से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले दर्ज  किए गए। पुलिस के अनुसार शहदाम पुत्र निजाम मकरानी निवासी कोटडा फला कण्डी ने दी रिपोर्ट में बताया कि कण्डी कोटडा से गत 15 मई को अज्ञात बदमाश उसकी बाइक चुराकर ले गया। इसी तरह मोहम्मद अकरम अली पुत्र लियाकत अली निवासी कोटडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाश उसकी बाइक कोटडा से चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरी हुई बाइक का पता लगाने में जुटी है।

एनडीपीएस मामले में वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। महानिरीक्षक पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान सुदर्शन चक्र-2 के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशन में एएसपी खेरवाडा अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर डिप्टी के सुपरविजन में कानोड थानाधिकारी हुकम सिंह मय टीम द्वारा एनडीपीएस मामले में वांछित अभियुक्त बंशीलाल उर्फ रामरख पुत्र हरिराम निवासी चम्पाबेरी, हरिपुरा सेडवा जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एनडीपीएस मामले में जालोर जिले के बांगोडा थाने में वांछित होकर उसकी गिरफ्तारी पर जालोर एसपी द्वारा दस हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में आदतन अपराधी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!