उदयपुर। एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदीप चौधरी को उदयपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं में हर्ष का माहौल है।प्रदीप चौधरी पूर्व में एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे राजस्थान विद्यापीठ के छात्र हैं और लंबे समय से छात्र राजनीति व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उदयपुर में एनएसयूआई से जुड़े विभिन्न छात्र आंदोलनों और छात्र हित के मुद्दों पर वे कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान भी उनकी एनएसयूआई में उल्लेखनीय सक्रियता रही है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने इस नियुक्ति के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं संगठन महासचिव मुकेश नराणिया जी का आभार व्यक्त किया।नियुक्ति पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं एवं समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में उदयपुर देहात में एनएसयूआई संगठन और अधिक मजबूत एवं सक्रिय होगा।
एनएसयूआई ने प्रदीप चौधरी को उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
