उदयपुर, संगिनी मैन की सदस्य ललिता जी मेहता ने मदर्स डे पर अपनी देहदान का निर्णय लेकर फॉर्म भरा आज संगिनी मैन की मीटिंग में संस्थापक अध्यक्ष शकुंतला जी पोरवाल,अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी , संरक्षिका शंभू देवी जी चपलोत पूर्व अध्यक्ष उर्मिला जी सिसोदिया ,उपाध्यक्ष प्रतिभा जी सुराणा ,सचिव सुमन जी जारोली कोषाध्यक्ष अध्यक्ष प्रेमलता जी चपलोत ,सह मंत्री सुधा जी दोषी सहित 120 सदस्य की उपस्थिति में ग्रुप को फॉर्म सोफा ग्रुप शीघ्र हीइसका सर्टिफिकेट बना कर उनको मेवाड़ रीजन के पदाधिकारी के साथ सम्मानित करेंगे।
जीते जी रक्तदान,मृत्यु उपरांत नेत्रदान और उससे भी बड़ा देहदान होता है आपने अपने शरीर का मोह त्याग कर, परीवार जन की सहमति से देहदान का निर्णय लिया उसके लिए संगिनी मैन आपके प्रति बहुत-बहुत साधुवाद प्रेषित करती है। आपका ग्रुप की ओर से सम्मान किया गया।
कहते हैं कि मां ममता और त्याग के मूरत होती है उसी को सार्थक करते हुए ललिता जी मेहता ने देहदान का निर्णय लिया ताकि डॉक्टर की पढ़ाई करने में बच्चों को सहायता हो सके अपने मदर्स डे पर बच्चों को एक बहुत ही अच्छा गिफ्ट दिया उसके लिए ग्रुप की ओर से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद
यह जानकारी संगिनी मैन की अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी ने प्रदान की
