Year: 2026

उदयपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव की तैयारियां पूर्ण

उदयपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव की तैयारियां पूर्ण

13.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, जिले के छह नगर निकायों में 4.72 लाख से अधिक मतदाता करेंगें मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित उदयपुर, 5 अगस्त। उदयपुर जिले में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव को लेकर जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग आवश्यक तैयारियों में जुटा है। जिले की 20 पंचायत समितियों में कुल 13 लाख 78 हजार 261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में 20 पंचायत समितियों में 590 ग्राम…
Read More
बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 11 को रेडिसन ग्रीन में

बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 11 को रेडिसन ग्रीन में

सुबह 7 बजे से शुरू होगा नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ और रेफरल एक्सचेंज का विशेष सत्र उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तीन प्रमुख चैप्टर बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की संयुक्त ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग का आयोजन 11 अगस्त को सुबह 7:00 बजे रेडिसन ग्रीन, उदयपुर में किया जाएगा। बैठक में तीनों चैप्टर्स के मेम्बर एक मंच पर नेटवर्किंग, बिजनेस रेफरल, नए अवसरों और व्यावसायिक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध स्थापित कर एक-दूसरे…
Read More
राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

पौधा लगाना पहला कदम, उसकी देखभाल असली जिम्मेदारी- विभागाध्यक्ष डॉ. मीना उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित “हरियालो राजस्थान अभियान” के अंतर्गत एमपीयूएटी के परम आदरणीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह का यह महत्वपूर्ण सपना एवं संकल्प है कि विश्वविद्यालय एवं इसके सभी महाविद्यालय परिसरों की एक-एक इंच भूमि का समुचित एवं रचनात्मक सदुपयोग हो तथा कोई भी भूमि खाली एवं अनुपयोगी न रहे। प्रत्येक उपलब्ध स्थान को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा, स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके। इसी दूरदर्शी सोच एवं हरित परिसर की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आज दिनांक 5 अगस्त,…
Read More
श्री एकलिंग नाथ संगठन की महिला खेलकूद प्रतियोगिता व सावन उत्सव उमंग के साथ संपन्न, संगठनात्मक एकजुटता पर चर्चा हुई

श्री एकलिंग नाथ संगठन की महिला खेलकूद प्रतियोगिता व सावन उत्सव उमंग के साथ संपन्न, संगठनात्मक एकजुटता पर चर्चा हुई

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की महिला इकाई द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं सावन उत्सव का आयोजन बुधवार को बड़ा हवाला स्थित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान, नई महिला कार्यकारिणी का परिचय तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करना रहा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला इकाई की सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नई महिला कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक आयोजित कर संगठन की भावी गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं ने खो-खो, दौड़,…
Read More
सांसद डॉ रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, उदयपुर की रेल संबंधी बडी मांगों को रखा, नई रेल सुविधाओं की भी मांग की

सांसद डॉ रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, उदयपुर की रेल संबंधी बडी मांगों को रखा, नई रेल सुविधाओं की भी मांग की

वंदे भारत को सूरत तक बढाने, मेवाड को दक्षिण भारत से जोडने की मांग की -एकलिंगपुरा के पास अंडरपास के समुचित सुदृढ़ीकरण की मांग रखीे उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने बुधवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के संसद भवन स्थित कार्यालय मुलाकात कर मेवाड की रेल संबंधी मांगों से अवगत करवाया। डॉ रावत ने उदयपुर से असारवा जाने वाली वंदे भारत को सूरत (गुजरात) तक बढ़ाने, मेवाड़ को दक्षिणी भारत से विविध ट्रेनों से जोड़ने, चित्तौड़गढ़ से देबारी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण, उदयपुर से फालना, उदयपुर को सिरोही रोड,  उदयपुर से धरियावद होते हुए प्रतापगढ़ को नई रेलवे…
Read More
शिव-सती के वियोग से शिव-पार्वती विवाह तक, प्रशांत अग्रवाल ने सुनाया लोकमंगल का संदेश

शिव-सती के वियोग से शिव-पार्वती विवाह तक, प्रशांत अग्रवाल ने सुनाया लोकमंगल का संदेश

उदयपुर, 5 अगस्त।   नारायण सेवा संस्थान में चल रही शिव कथा में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने शिव-सती प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, त्याग, करुणा और मानवता का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान शिव का जीवन केवल आराधना का विषय नहीं, बल्कि लोकमंगल और समर्पण की प्रेरणा है। दक्ष की यज्ञशाला में माता सती के देह त्याग के बाद भगवान शिव वियोग में डूब गए। वे माता सती के निष्प्राण शरीर को कंधे पर लेकर विचरण करने लगे। उनकी पीड़ा और तांडव से सृष्टि का संतुलन प्रभावित होने लगा। देवताओं के आग्रह पर भगवान…
Read More
फोर्टी उदयपुर संभाग के धीरेंद्र सिंह सच्चान अध्यक्ष एवं आनंद जांगिड महासचिव बनें

फोर्टी उदयपुर संभाग के धीरेंद्र सिंह सच्चान अध्यक्ष एवं आनंद जांगिड महासचिव बनें

उदयपुर, 5 अगस्त। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने सत्र 2026-27 के लिए उदयपुर संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। फोर्टी के राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने के.एस. माइक्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सच्चान को उदयपुर संभाग अध्यक्ष तथा जांगिड ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के  आनंद जांगिड को महासचिव नियुक्त किया है। प्रवीण सुथार ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों की कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उद्योग जगत में उनके अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में फोर्टी उदयपुर संभाग व्यापार…
Read More
महावीर विद्या मंदिर में गुरूजनों का सम्मान

महावीर विद्या मंदिर में गुरूजनों का सम्मान

उदयपुर। भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा के तत्वावधान में महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 13 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्कार प्रकल्प के तहत आयोजित किये गये इस कार्यक्रम का मुख्य प्रयोजन नयी पीढ़ी में अपने गुरूजनों के प्रति कृतज्ञता का भाव उत्पन्न कर राष्ट्र निर्माण में भारतीय संस्कृति को पोषित करने का रहा। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक सेवा गतिविधि डॉ. जयराज जी आचार्य, क्षेत्रीय संयोजक संपर्क गतिविधि श्री संजीव जी भारद्वाज एवं वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर जी तिवारी की उपस्थिति में मेवाड़ शाखा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया, सेवा संयोजक श्री…
Read More
लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, दलपत दोशी बनें प्रातीय उपाध्यक्ष  

लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, दलपत दोशी बनें प्रातीय उपाध्यक्ष  

उदयपुर, 5 अगस्त। आपातकाल (1975-77) के लोकतंत्र सेनानियों के संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ, राजस्थान की प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज बोहरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए नई टीम का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में कोटा के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी गणपत लाल शर्मा को प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बालचंद गर्ग (कोटा), किशन गोपाल दरगड़ (अजमेर), ब्रजेन्द्र बिहारी (भरतपुर), मूलचंद सोलंकी (बीकानेर), दलपत दोशी (उदयपुर), मधुसूदन व्यास (जोधपुर), दिनेश खूटेटा एवं मोहन बालाहेड़ी (जयपुर) को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया…
Read More
डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद ने ली शपथ

डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद ने ली शपथ

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में दिनांक 3, 4 व 5 अगस्त 2026 को विद्यालय के भव्य परिसर में सत्र 2026-27 हेतु नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रबंधन समिति के सदस्य श्री देवेश अग्रवाल, श्रीमती आशिता अग्रवाल व श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल ने कहा कि नेतृत्व की शुरुआत हमेशा जिम्मेदारी और अनुशासन से होती है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप आज से ही अपने भीतर उन गुणों को विकसित करेंगे, जो आगे चलकर आपको समाज और देश की कमान संभालने के योग्य बनाएंगे।…
Read More
error: Content is protected !!