मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर भाजपा पर बरसे पंकज कुमार शर्मा
—भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं उदयपुर, 14 अगस्त 2026हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने इसे सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।शर्मा ने कहा कि भाजपा की राजनीति में नफरत और विभाजन की सोच को बढ़ावा देने के आरोप लगातार लगते रहे हैं और ऐसी मानसिकता से ऊपर उठने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज…
