झाड़ोल क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर अग्रवाल
चंदवास में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन की सुनी परिवेदनाएं, पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों का भी लिया जायजा उदयपुर, 21 अगस्त। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को झाड़ोल क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत चंदवास में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आमजन की समस्याएं एवं परिवेदनाएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। इसमें प्रमुख रूप से मानसी वाकल बांध के डूब क्षेत्र से संबंधित…
