Year: 2026

सुरधना कल्चरल क्लब ने एकता और विविधता की भावना के साथ मनायें दो उत्सव

सुरधना कल्चरल क्लब ने एकता और विविधता की भावना के साथ मनायें दो उत्सव

उदयपुर। सुरधना कल्चरल क्लब द्वारा एकता व विविधता की भावना के साथ गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “एकता में विविधता” रही, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में प्रस्तुत करती नजर आई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। रंग-बिरंगे परिधानों, लोक संगीत और भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देश की विविधता में एकता के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत…
Read More
सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने 65 सरकारी स्कूलों में वितरित किए 10,500 स्वेटर

सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने 65 सरकारी स्कूलों में वितरित किए 10,500 स्वेटर

उदयपुर। सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रति वर्ष की परंपरा को निभाते हुए संभाग के पैंसठ सरकारी विद्यालयों एवं कई कच्ची बस्तियों के जरूरतमंद बच्चों को इस वर्ष भी 10,500 स्वेटर वितरित किए गए। इस तरह पिछले 10 वर्षों में लगभग एक लाख स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं इस सेवा कार्य का उद्देश्य सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखना था। ट्रस्ट के फाउंडर प्रोफेसर रंजीत सिंह सोजतिया ने बताया कि सर्दी के पूरे मौसम के दौरान ट्रस्ट की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। उन्होंने कहा कि सोजतिया…
Read More
ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम भंडारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। प्राचार्य श्री सुरेश भट्ट द्वारा अतिथि डॉ .भंडारी का सम्मान और स्वागत किया गया। अतिथि डॉ. भंडारी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक शमील शेख ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों आकृति,…
Read More
गौशाला में लपसी वितरण

गौशाला में लपसी वितरण

उदयपुर। गुरु कमल चन्द्रोशन गोसेवा ट्रस्ट की ओर से अशोकनगर स्थित मोक्ष धाम गौशाला में गौ माता को लपसी का प्रभु प्रसाद प्रतीत किया गया । कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि नाहर सिंह जी चंडालिया परिवार की ओर से गौ माता को यह प्रसाद वितरित किया गया कार्यक्रम में संजय जैन हेमंत वैष्णव राजू प्रजापत अनीता वैष्णव आदि गौ भक्तों ने गौ सेवा का आनंद लिया।
Read More
एक बटा विकास समिति ने मनाया हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस समारोह

एक बटा विकास समिति ने मनाया हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस समारोह

उदयपुर। गोवर्धन विलास हाउसिंग सोसायटी स्थित एक बटा विकास समिति ने पार्क में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतानत्र दिवस समारोह मनाया। पूर्व डाॅ. राघवेन्द्र राय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष जीवनसिंह पोखरना, सचिव भोलादीप साहनी व संीजव भारद्वाज ने गणतन्त्र दिवस पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर योगेश चैबीसा, संदीप बंसल, सहित अन्य ने देशभक्ति गीतों को अपनी आवाज दे कर कार्यक्रम को देशभक्तिमय बना दिया।
Read More
डीपीएस, उदयपुर ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

डीपीएस, उदयपुर ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में 77 वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल रहे। विद्यालय प्रांगण को तिरंगे रंगों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात् राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती अर्पूवा अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों तथा विद्यार्थियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि…
Read More
सरल ब्लड सेंटर द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

सरल ब्लड सेंटर द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

उदयपुर। सरल ब्लड सेंटर द्वारा सेटर पर 77 वां गणतन्त्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। संस्था अध्यक्ष एवं सरल परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संयम सिंघवी द्वारा विभिन्न रक्तदाता संस्था के प्रतिनिधिगण, कई स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण, संस्था परिवार सहित उपस्थित सभी अतिथियों मित्रबंधुओं और शुभचिंतकों का स्वागत किया। सिंघवी ने इसके साथ ही ब्लड सेंटर सेवाओं से हाल ही जुड़े ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ नरेंद्र मोगरा एव मेडिकल ऑफिसर डॉ आर एस त्रिपाठी का सभा में विशेष रूप से अभिवादन किया। तत्पश्चात डॉ.संजय शर्मा ने संस्था के नाम अनुरूप…
Read More
नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

उदयपुर, 27 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के विभिन्न सेवा परिसरों में देशभक्ति और उल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के मानव मंदिर और सेवाधाम परिसर में संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव ने ध्वजारोहण किया।वहीं नव-निर्मित भवन वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें नारायण चिल्ड्रन अकादमी के दो विद्यार्थियों ने मंच संचालन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और घूमर जैसे लोकनृत्य पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। आवासीय विद्यालय के मूक-बधिर एवं प्रज्ञा चक्षु बच्चों ने भी संगीतमय प्रस्तुतियों के…
Read More
राज्य भर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

राज्य भर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

- मंत्रियों एवं जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित जयपुर, 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को राज्यभर में गरिमापूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रियों एवं जिला कलक्टर्स ने तिरंगा फहराकर पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान की धुन के साथ देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन व राज्य सरकार की योजनाओं की सुंदर झांकियां दर्शायी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य…
Read More
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

उदयपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का उदयपुर आगमन पर डबोक एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने अपर्णा व पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिलाअध्यक्ष पुष्कर तेली जिला मंत्री तुषार मेहता  अशोक शर्मा खुशबू मालवीय सहाड़ा पूर्व विधायक बद्रीलाल चौधरी मेवाड़ यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर लादूलाल गदीया आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढ्य आईटी जिला संयोजक अमित सोलंकी बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल रामा गांव सरपंच…
Read More
error: Content is protected !!