Year: 2026

जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” ने उपमहानिरीक्षक सुमन मालीवाल का किया सम्मान

जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” ने उपमहानिरीक्षक सुमन मालीवाल का किया सम्मान

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” की ओर से श्रीमती सुमन मालीवाल, उपमहानिरीक्षक, केंद्रीय कारागृह उदयपुर के उदयपुर आगमन एवं नई जिम्मेदारी संभालने के अवसर पर 2 सितंबर 2026 को केंद्रीय कारागृह, उदयपुर में उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी भूपेश खमेसरा ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती सुमन मालीवाल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उदयपुर में नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। *सम्मान के दौरान श्रीमती सुमन मालीवाल ने कहा* कि उन्होंने उदयपुर शहर के बारे में बहुत…
Read More
8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन

8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन

उदयपुर नगर निगम चुनाव-2026 उदयपुर, 2 सितंबर 2026। नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 01 से 80 के लिए हो रहे चुनाव में बुधवार को कुल 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों की अभ्यर्थिता विधि मान्य रूप से वापस ले ली गई है। चुनावी मैदान से हटने वाले उम्मीदवारों में वार्ड संख्या 80 से हितेश कुमार प्रजापत, वार्ड संख्या 5 से प्रताप सिंह चौहान और वार्ड संख्या 61 से सुशीला सुथार शामिल हैं। इनके अलावा वार्ड संख्या 12 से दो उम्मीदवारों, राकेश सेन और दिनेश वसीटा, ने…
Read More
चुंडावत अध्यक्ष और मेहता सचिव निर्विरोध निर्वाचित

चुंडावत अध्यक्ष और मेहता सचिव निर्विरोध निर्वाचित

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों की घासा ब्लॉक स्तरीय वाक्पीठ कार्यकारिणी का गठन घासा, 2 सितंबर। नवगठित घासा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली 26 ग्राम पंचायतों में शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय वाक्पीठ कार्यकारिणी का गठन गत दिनों तहसील मुख्यालय घासा स्थित हनुमान पार्क में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। बैठक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास के शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह चुंडावत को अध्यक्ष तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंदोली के शारीरिक शिक्षक गोपाल लाल मेहता…
Read More
निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

उदयपुर। दिनते युवंम संस्थान एवं जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित जांचें मुफ्त अथवा रियायती दरों में की गई।  शिविर में कई विभाग के डॉक्टरों ने अपनी मुफ्त परामर्श सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर शिविरार्थियों को 'आरोग्य एडवांटेज कार्ड' भी जारी किया गया जिसका लाभ आगामी 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकेगा। शिविर से पूर्व उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि शहर विधायक श्री ताराचंद जैन , विशिष्ट अतिथि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की सीईओ गर्वित भारती एवं अध्यक्षता दिगंबर जैन तेरापंथ…
Read More
अपनों से अपनी बात’ का पांच दिवसीय आयोजन  

अपनों से अपनी बात’ का पांच दिवसीय आयोजन  

उदयपुर, 2 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 5 से 9 सितम्बर तक ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम आयोजित होगा। आस्था चैनल पर प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन और उनके परिजन अपने अनुभव और जीवन में आए बदलाव साझा करेंगे। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े सहयोगी एवं सेवाभावी भी संवाद करेंगे और सेवा कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखेंगे। इस दौरान दिव्यांगजनों की संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्राओं के साथ उनकी उपलब्धियों और अनुभवों को सामने लाया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल…
Read More
सुखा दिवस घोषित

सुखा दिवस घोषित

नगरीय निकाय चुनाव - 2026 उदयपुर, 2 सितम्बर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव- 2026 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान एवं मतगणना दिवस को लेकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सुखा दिवस घोषित किए गए हैं। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव वरूण मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में पहले चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को होगा। इसके लिए मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी 7 सितंबर 2026 शाम 6 बजे से लेकर 9 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक सुखा दिवस रहेगा। इसी प्रकार दूसरे चरण का मतदान 11 सितम्बर को होगा।…
Read More
इस्काॅन मन्दिर मे 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव 3 से

इस्काॅन मन्दिर मे 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव 3 से

भक्तो के लिए 4 को दर्शन दिनभर खुले रहेगें उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन जगन्नाथ मन्दिर मे तीन दिवसीय विशाल जन्माष्टमी महोत्सव 3 सितम्बर से शुरु होगा। जबकि मुख्य महोत्सव 4 अगस्त को प्रात: मंगला आरती से प्रारंभ होकर देर रात सवा बारह बजे महा आरती तक जारी रहेगा।इस दिन आने वाले सभी दर्शनार्थी को सागाहारी फलाहारी प्रसाद दिया जाएगा।मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया कि 4 सितम्बर,को सायंकाल 6 बजे से पूने से आये श्यामानन्द गौर प्रभु के हरिनाम संकीर्तन भजन,कथा के बाद इस्काॅन के बच्चो के द्वारा कृष्ण लीलाओ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम…
Read More
बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग संपन्न

बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग संपन्न

बिजनेस प्रजेंटेशन, नॉलेज शेयरिंग और नेटवर्किंग के जरिए सदस्यों ने तलाशे नए अवसर उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के निर्माण और एजुकेशन चैप्टर की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मीटिंग में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स ने एक-दूसरे के साथ अपने बिजनेस अनुभव साझा किए तथा नेटवर्किंग, बिजनेस एक्सचेंज और आपसी सहयोग के माध्यम से नए अवसरों पर चर्चा की। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई केवल नेटवर्किंग का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिजनेस ग्रोथ और आपसी सहयोग का एक मजबूत माध्यम है। ऑफिशियल मीटिंग्स के जरिए सदस्यों को अपने बिजनेस को प्रस्तुत…
Read More
उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति की महत्वपूर्ण बैठक अशोका ग्रीन में आयोजित, 7 सितंबर को होंगे चुनाव

उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति की महत्वपूर्ण बैठक अशोका ग्रीन में आयोजित, 7 सितंबर को होंगे चुनाव

उदयपुर। उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज अशोका ग्रीन में समिति के अध्यक्ष कमल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के मंत्री नरेश बंदवाल एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चित्तौड़ा ने कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत हिसाब सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में समिति के आगामी चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति की पूर्व घोषणा के अनुसार 7 सितंबर को चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर सदस्यों ने आवश्यक सुझाव एवं विचार साझा किए। बैठक में सदस्यों ने समिति को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं सक्रिय बनाने…
Read More
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. एल.एस. झाला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. एल.एस. झाला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

दक्षिण राजस्थान में नेत्र चिकित्सा के नवीन शोध और तकनीकों पर रखेंगे विचार उदयपुर। अलख नयन मंदिर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल.एस. झाला लंदन में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित यूरोपियन सोसायटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रेक्टिव सर्जरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। निदेशक लक्ष्मी झाला ने बताया कि डॉ. झाला सम्मेलन के दौरान दक्षिण राजस्थान में अंधता निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों, ऑपरेशन की आधुनिक तकनीकों, नवीन विकास तथा अनुसंधान पर आधारित शोधपत्र का वाचन करेंगे। डॉ. झाला ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के करीब 8 से 10 हजार नेत्र चिकित्सक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन…
Read More
error: Content is protected !!