भागवत सुनने आ जाओ, उद्धार की चिंता भगवान पर छोड़ दो”-अनंतराम शास्त्री महाराज के प्रेरक संदेश से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
सैकड़़ों कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, सात दिवसीय भागवत कथा प्रारम्भ उदयपुर। श्री तैलिक साहू समाज छः बैठक, उदयपुर द्वारा तीज का चैक स्थित माहेश्वरी सदन में आज से प्रारम्भ हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस कथा वाचक परम पूज्य 1008 श्री अनंतराम शास्त्री महाराज ने भागवत महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि “श्रीमद् भागवत कथा सुन लेने के बाद जीवन का उद्धार निश्चित हो जाता है। मनुष्य अपनी ओर से कुछ भी करने की चिंता न करें, केवल श्रद्धा से कथा सुनने आ जाए, उसके बाद जो करना है वह भगवान स्वयं करेंगे।”…
