उदयपुर, 8 जून। श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति उदयपुर द्वारा अध्यक्ष कुंथुकुमार जैन व सचिव शशि कांत शाह के नैतृत्व में मंदसौर में विराजित समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ को 2026 का चातुर्मास उदयपुर में कराने के लिए श्रीफल भेंट कर निवेदन किया गया। पंडित अंकित शास्त्री ने बताया कि इसके साथ ही 14 जून से आयोज्य सम्यक् ज्ञान शिक्षण शिविर 2026 हेतु मुनिश्री ने आशीर्वाद भी प्रदान किया। प्रचार मंत्री विकास गदीया ने यह जानकारी दी। यात्रा संयोजक सुमति प्रकाश वालावत व कैलाश गंगवाल ने बताया कि पूज्य मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि उदयपुर वाले मुझे उदयपुर ले जाने कि भावना लेकर आए हैं। मुनिश्री ने कहा कि जो लोग भावना भाते हैं उनकी भावना कभी न कभी पूरी होती है। इस अवसर पर राजेंद्र अखावत, जिनेन्द्र गांगावत, राजेश वैद, माणक लुहाडिय़ा, सुरेश लूणदिया, नेमीचंद पटवारी, जगदीश जैन, जीतेन्द्र अग्रवाल, राजेश गंगवाल, दिनेश गंगवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
उदयपुर चातुर्मास के लिए मुनि प्रणम्य सागर महाराज को मंदसौर जाकर किया श्रीफल भेंट
