गुमनाम शहीदों की गाथा लेकर कश्मीर से कटरा तक पहुंचे मनोज आंचलिया व डॉ. सीमा वेद, हजारों लोगों में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा
उदयपुर। देश के गुमनाम शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम की ज्ञात-अज्ञात घटनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया एवं डॉ. सीमा वेद ने जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में दस दिवसीय जनजागरण अभियान चलाकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक कपड़े के रोल पर अंकित शहीदों की वीरगाथाओं को सैकड़ों लोगों के बीच प्रदर्शित कर स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान से अवगत कराया। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने बताया कि जम्मू के अखनूर में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ‘विनय’ की उपस्थिति में शहीदों के…
