खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी मै वैज्ञानिको ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उदयपुर, 09 जून 2026 । कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ ने खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 09.06.2026 को सुवावा, बस्सी में किया गया। किसान गोष्ठी कार्यक्रम में गावों के 60 कृषक एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ ने किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किसानो को मिटटी के स्वास्थ्य और घटती उर्वरता पर चिंता जताते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने पर जोर दिया। रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति में कठिनाई और उनके मूल्यों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने खेत बचाओ अभियान…
