जब आत्मा पहुंचे सिद्धशिला की ओरःभगवान शांतिनाथ का पावन मोक्ष कल्याणक 14 जून को श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाएगा
जन्म, तप और निर्वाण एक ही दिन होने से और भी महिमामय है भगवान शांतिनाथ का कल्याणक, ध्यानोदय तीर्थ में होंगे दिव्य धार्मिक अनुष्ठान उदयपुर। जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर भगवान 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के पावन निर्वाण (मोक्ष) कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन 14 जून, रविवार को ध्यानोदय तीर्थ में धर्म, साधना और भक्ति के अनुपम वातावरण में संपन्न होगा। इस अवसर पर संपूर्ण तीर्थ परिसर को भव्य एवं आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया है, जहां श्रद्धालु भगवान के मोक्ष महोत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार मोक्ष कल्याणक वह दिव्य क्षण है, जब आत्मा…
