उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में दो माह पूर्व वृद्ध की हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरापियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोगुन्दा क्षेत्र में करीब 2 माह पूर्व 65 वर्षीय वृद्ध शंकरलाल पालीवाल की हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी मनीष उर्फ मुना उर्फ राणा पुत्र कालू निवासी रामा सुखेर व विरेंद्र सिंह उर्फ विज्जु पुत्र पनसिंह निवाीस खंडावली घोडच खमनोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में हरीश पुत्र सोहनलाल पालीवाल निवासी सेमटाल गोगुंदा ने गत तीन अप्रेल को दी रिपोर्ट में बताया कि दो अप्रेल को शाम के समय उसके बडे पापा शंकर लाल पालीवाल अपनी मोटरसाईकिल से दुध संग्रहण करने वणी गाँव गये। जहा से दुध लेकर वापस वणी से गोगुन्दा की तरफ आ रहे थे कि आशापुरा होटल से पहले अचानक एक मोटरसाईकिल पर 3 अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर मेरे बड़े पापा शंकरलाल की मोटरसाइकिल के आडे मोटरसाईकिल लगाकर चाकू से मेरे बडे पापा को डराते हुए तीनो ने कहा कि जैब में व बैग में रखें रूपये निकाल नहीं तो यही मार देंगे। मेरे बड़े पापा ने विरोध किया तो तीनो व्यक्तियों ने लूट व जान से मारने की नियत से पैरो, हाथ व पीठ पर चाकू से वार किये। जिससे मेरे बड़े पापा लहुलुहान होकर गिर गए। प्रारंभि अनुसंधान में आया कि शकरलाल एवं आरोपी लक्ष्मण सिंह दोनो का दुध का व्यवसाय है। दोनो गांव वणी से किसानो से दुध लेकर गोगुन्दा कस्बे में दुध सप्लाई करते है। श्री शकर लाल गांव सेमटाल का रहने वाला है जो विगत कई वर्षाे से सेमटाल व वणी से दुध क व्यवसाय करता है। मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह पूर्व मंे महाराष्ट्र में व्यवसाय करता था। जहा से काम धन्धा सही नही चलने पर करीब 08 साल पूर्व अपने गांव वणी में आकर दुध का काम शुरू किया। जिसमें पीडित शकर लाल का काम अच्छा चलने के कारण आरोपी पीडित से जलन रखता था। मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह ने पीडीत शकर लाल को जान से मारने की योजना बना कर अपने गाव के ही साथी मनोहर सिंह जो वर्तमान में मुम्बई में व्यवसाय करता है से सम्पर्क कर उक्त योजना के बारे में बताया। जिस पर मनोहर सिंह ने अपने मित्र मनीष पिता कालु निवासी रामा से सम्पर्क कर घटना को अंजाम देने के तैयार किया बदले में एक लाख रुपए देना तय किया। फिर आरोपी मनीष ने अपने साथी विरेन्द्र ंिसंह उर्फ विजु बन्ना पिता पन सिंह निवासी खण्डावली उषाण थाना खमनौर व टिकम चन्द उर्फ टिकसा पिता मोहन गमेंती निवासी रामा थाना सुखेर से सम्र्पक कर योजना में शामिल किया। तीनो को योजनानुसार दिनांक 02.04.2026 को मनोहर सिंह ने गोगुन्दा भेजा। उसके बाद गोगुन्दा वणी पुलिया के पास आकर मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह से मिलकर आगे की योजना तय कर मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह ने अपनी मोटरसाईकिल पर आरोपी मनीष गमेती को बैठाकर वणी गांव तक का रास्ता दिखाया व बताया कि श्री शकर लाल इस रास्ते से दुध लेकर आता जाता है इसको जान से मारना है और घटना करने की जगह बताई। जिस पर उक्त तीनो आरोपी गांव वणी मंे छुप कर श्री शकर लाल के आने का इंतजार करते रहे। शाम को 08ः45 पीएम पर शकर लाल वणी से दुध लेकर गोगुन्दा की तरफ आ रहा था तब आरोपियांे द्वारा अपनी मोटरसाईकिल से श्री शकर लाल की मोटरसाईकिल का पीछा कर एकान्त जगह पर मौका देखकर वणी से गोगुन्दा के बीच सुनसान जगह पर श्री श्ंाकरलाल को रूकवाकर चाकु से ताबडतोड वार कर शंकरलाल को मरा समझ आरोपी मौके से भाग गए।
वृद्ध की हत्या का प्रयास करने के मामले में 2 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
