संभागीय आयुक्त ने किया ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
उदयपुर, 13 जून। महाराणा प्रताप खेल गांव में राजस्थान लेक्रोज संघ, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर प्रशासन एवं वित्त पोषक राजस्थान माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएमएमएल) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लेक्रोज खेल प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने अवलोकन किया। संभागीय आयुक्त ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल के प्रति पूर्ण समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच…
