उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज समाग्रम इको पिरामिड, शोभागपुरा ग्राम पंचायत के पास सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे के बीच निःशुल्क एक्वा योग एवं हाइड्रोथेरेपी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समाग्रम इको पिरामिड के संस्थापक निहाल चंद जैन ने बताया कि यह शिविरj सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी एवं सुरक्षित है। शिविर का उद्देश्य जल तत्व को संतुलित करने के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग शिविर का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल आधारित योग एवं हाइड्रोथेरेपी शरीर में जल तत्त्व को संतुलित कर शरीर और मन दोनों में संतुलन के लिए अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं। रक्त संचार एवं हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक
तनाव, चिंता और थकान में कमी
मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।
समग्रम संस्थान पर प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, योग एवं स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक संस्थान में प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक निशुल्क योग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
