Year: 2026

मेवाड़-वागड़ के मेडिकल एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट करने का विरोध, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेवाड़-वागड़ के मेडिकल एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट करने का विरोध, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (आरयूएचएस), जयपुर से संबद्ध मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य पैरामेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में आज उदयपुर संभाग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संचालकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को अवगत कराया कि मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी वर्तमान में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, जयपुर से संबद्ध संस्थानों में अध्ययनरत हैं। ऐसे में इन कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में…
Read More
“प्रताप केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म की अमर चेतना हैं – डॉ. प्रदीप कुमावत

“प्रताप केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म की अमर चेतना हैं – डॉ. प्रदीप कुमावत

महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 450 आहुतियों का हवन, स्वाभिमान और शौर्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प 17  को  होगा पॉकेट बुक का विमोचन उदयपुर, 16 जून। प्रातःस्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या एवं हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आलोक संस्थान एवं अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आलोक संस्थान स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए 450…
Read More
जनुभाई ने आजादी के पूर्व लालटेन के माध्यम से मेवाड में शिक्षा की अलख जगाई – प्रो. सारंगदेवोत

जनुभाई ने आजादी के पूर्व लालटेन के माध्यम से मेवाड में शिक्षा की अलख जगाई – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 16 जून / जनुभाई केवल एक शिक्षाविद् नहीं थे, बल्कि लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, राजनीतिज्ञ, कवि थे वे शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते थे। उन्होंने ऐसे समय में शिक्षा के प्रसार का अभियान चलाया, जब समाज का बड़ा वर्ग इससे वंचित था। आजादी के 10 वर्ष पूर्व लालटेन के माध्यम से मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक केन्द्रों की स्थापना की। नयी शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों और जनुभाई के शैक्षिक विचारों के बीच सामंजस्य को आज के परिप्रेक्ष्य में रेखांकित करता है। उक्त विचार मंगलवार को विद्यापीठ…
Read More
भालू बो रहे हैं भविष्य के जंगल, वैज्ञानिक अध्ययन ने खोला प्रकृति का अनोखा रहस्य

भालू बो रहे हैं भविष्य के जंगल, वैज्ञानिक अध्ययन ने खोला प्रकृति का अनोखा रहस्य

कुंभलगढ़ और टोडगढ़-रावली अभयारण्यों में शोध से सामने आई स्लॉथ भालू की अहम पारिस्थितिक भूमिका भालू केवल वन्यजीव नहीं, बीजों के संरक्षक और भविष्य के वनों के निर्माता भी जयपुर। आमतौर पर भालू को एक वन्यजीव के रूप में देखा जाता है, लेकिन राजस्थान के कुंभलगढ़ एवं टोडगढ़-रावली वन्यजीव अभयारण्यों में हुए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययन ने उनकी एक नई और बेहद महत्वपूर्ण पहचान उजागर की है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका बायोट्रोपिका (Biotropica) में प्रकाशित शोध के अनुसार स्लॉथ बेयर (भालू /रीछ) जंगलों के प्राकृतिक माली की भूमिका निभाते हैं और महत्वपूर्ण बीज-वितरक (Seed Disperser) के रूप में वन पुनर्जनन में…
Read More
विप्र समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

विप्र समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

युवाओं को मिलेगा दिशा-दर्शन, 12 जुलाई को होगा सम्मान समारोह उदयपुर 16 जून। विप्र फाउंडेशन,जोन 1-ए के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार सायं निंबार्क बी.एड. कॉलेज, उदयपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एच.आर. दवे ने की। बैठक में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, शिक्षाविदों एवं समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 जुलाई को विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।…
Read More
सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विभाग करे पूरी गंभीरता से कार्यः एडीएम

सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विभाग करे पूरी गंभीरता से कार्यः एडीएम

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देष प्रतापगढ़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेष पंड्या ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ऐसी योजनाएं जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलता है, उनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं टीबी रोगियों के लिए संचालित प्रोत्साहन योजनाओं की राशि शत-प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में समय पर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं फीडबैक…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन 17 जून को

महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन 17 जून को

उदयपुर, 16 जून 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्याग को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। छात्र कल्याण निदेशक एवं राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार महला ने विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारीगण, संकाय सदस्य, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने…
Read More
सेई बांध टनल विस्तार: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निरीक्षण

सेई बांध टनल विस्तार: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निरीक्षण

उदयपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को  जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बहुप्रतीक्षित सेई बांध की टनल (सुरंग) की चैड़ाई बढ़ाने के चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री कुमावत ने खुद टनल के भीतर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों से अब तक हुए कार्य, बची हुई खुदाई और कंक्रीट लाइनिंग के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री कुमावत ने बताया कि सेई बांध से अतिरिक्त पानी को जवाई बांध…
Read More
उदयपुर आ रही खजुराहो एक्सप्रेस में अफवाह से कूदे यात्री, चार की मौत

उदयपुर आ रही खजुराहो एक्सप्रेस में अफवाह से कूदे यात्री, चार की मौत

उदयपुर। खजुराहो से रविवार को उदयपुर लौट रही खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन मुरैना जिले के हेतामपुर स्टेशन समीप चेन खींचने के कारण रुक गई। अचानक जनरल कोच में आग की अफवाह चली और अंदर सवार यात्री हडबडाहट में बाहर निकलने लगे। तभी पास से गुजरी अन्य ट्रेन की चपेट में आने से एक मासूम व तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन से कटकर मरने वालों में कंचन सिंह पत्नी मोहित सिंह (25) निवासी मेरठ, शकुंतला सिंह पत्नी भूरा सिंह (60) निवासी रुनकता जिला आगरा, आफरीन पत्नी नदीम (35) निवासी आगरा और उनका…
Read More
आयड नदी में कब्जों को कलेक्टर सख्त, सर्वे कर क्रोस के निशान लगाने के दिए निर्देश

आयड नदी में कब्जों को कलेक्टर सख्त, सर्वे कर क्रोस के निशान लगाने के दिए निर्देश

उदयपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने यूडीए और निगम के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आयड़ नदी का सीमाकंन करवाया जाए और जो भी निर्माण अतिक्रमण की जद में आ रहा है उसके बाहर लाल स्याही से क्रोस का निशान लगाया जाए। साथ ही कहा कि आयड़ नदी की सीमा में जो भी नया निर्माण हो रहा है उसे तत्काल रोका जाए और कब्जा हटाया जाए। शहर विधायक ताराचंद जैन, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, यूडीए आयुक्त और निगम कमिश्रर अभिषेक खन्ना सहित नगर निगम, यूडीए, राजस्व विभाग और गिर्वा के अधिकारियों ने आयड़ नदी का दौरा किया। आयड़…
Read More
error: Content is protected !!