उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को दी छठे इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल की जानकारी
उदयपुर, 18 मार्च। ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन व कथक आश्रम उदयपुर द्वारा 26 व 27 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले द्वि-दिवसीय इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल की आयोजक टीम ने पर्यटन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिल आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर चंद्रकला चौधरी, कनिष्का श्रीमाली, कुंतल जोशी, प्रदीप रवानी आदि उपस्थित थे। कथक आश्रम निदेशिका चंद्रकला चौधरी ने उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का निवेदन करते हुए आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस पर उन्होंने अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन…
