भोपाल में चमका उदयपुर का कराते दम, ‘द रे मार्शल आर्ट्स’ ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता रनर-अप खिताब
उदयपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित 3तक भोपाल ओपन ऑल इंडिया नेशनल कराते चैंपियनशिप में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट, उदयपुर’ की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर देशभर में द्वितीय स्थान (रनर-अप) हासिल किया। मुख्य कोच सेंसेई हेमन्त कुमार लोहार एवं सेंसेई ललित वैरागी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमदार मुकाबले खेले और पदकों की झड़ी लगा दी। टीम के खिलाड़ियों रुद्र एस. पिल्लई, देव्यंग्य सिंह, आदित्य…
