उदयपुर। श्री महाकालकेश्वर एवं महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र समिति की संयुक्त बैठक न्यास अध्यक्ष तेजसिंह स्वरूपरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्रावण महोत्सव के अन्तिम सोमवार 24 अगस्त को प्रभु श्री महाकाल की शाही सवारी भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्रावण महोत्सव समिति के संयोजक सुन्दर लाल माण्डावत ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महाकाल की सवारी मन्दिर प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना के साथ निकाली जाएगी, द्वितीय सोमवार को प्रभु महाकाल वन विहार तथा तृतीय सोमवार को जल विहार तथा अन्तिम सोमवार को नगर भ्रमण के लिए अपने भक्तों को दर्शन देंगे। बैठक के महोत्सव समिति के संयोजक रमाकान्त अजारिया ने बताया कि 24 अगस्त को प्रभु महाकाल की शाही सवारी के लिए मन्दिर में विशेष लगभग 81 झाॅंकिया तैयार करवाई जा रही है और संपूर्ण मन्दिर परिसर में विशेष विद्युत सजा का कार्य करवाया जा रहा है। इसके सम्बन्ध में प्रन्यास ट्रस्ट द्वारा तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी गई है। जिसके अन्तर्गत मंदिर के गुफा द्वारा से लेकर पूर्वी द्वार (सिंह द्वार) तक व्यवस्थाओं हेतु साफ-सफाई, गुफा की साज सजावट तथा मिट्टी के समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। शाही सवारी में निकलने वाली झाॅंकियों की साफ-सफाई, रंग रोगन, सजावट तथा रजत पालकीयों पर पाॅलिश का कार्य प्रगति पर है। श्रावण महोत्सव समिति के अन्तर्गत गठित की गई विभिन्न समितियों द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को भव्य रूप से पूरा करने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जा रहा है। बैनर, पोस्टर, झण्डों को मार्ग में लगाने व सजाने की जिम्मेदारी समितियों को सौंप दी गई है। नगर भ्रमण मार्ग में भक्त जनो के द्वारा की विशेष आरती पूजा अर्चना किये जाने वालेे प्रमुख स्थलों पर के सम्बन्ध मंे भी रूपरेखा तय की जा रही है। बैठक में बी.एस. कानावत, ललित शर्मा, सुरेश नागौरी, दीक्षा भार्गव, भॅंवर पालीवाल, के.जी.पालीवाल, तेजशंकर पालीवाल, रमेश सोनी, मनोज कटारिया, रमेश गहलोत, प्रतीक्षा मेहता, आरती जोशी, अनिल सोनी, शंकर कुमावत, पुरूषोतम जीनगर, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे।
भव्य रूप से निकाली जाएगी प्रभु श्री महाकाल की शाही सवारी
