धूमधाम से मनाया गया विप्र सेना का स्थापना दिवस, 639 प्रतिभाओ का किया सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। ब्राह्मण समाज की अग्रणी सामाजिक संस्था विप्र सेना का स्थापना दिवस रविवार को पूरे प्रदेशव्यापी सेवा एवं संस्कार अभियान के रूप में उत्साह, श्रद्धा एवं जनसहभागिता के साथ मनाया गया। प्रदेश के सभी जिलों, विधानसभा, नगर एवं ग्राम इकाइयों द्वारा समाज सेवा, संस्कार संरक्षण एवं जनकल्याण को समर्पित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई। उदयपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी ने कहा कि एक देश एक ब्राह्मण के उद्देश्य को लेकर देश भर के ब्राह्मण एक बार फिर मेवाड़ की तरह उदयपुर में एकजुट होगे इसके लिए पूरे देश भर में संवाद कार्यक्रम एवं 1000 से अधिक ब्राह्मण पंचायत के माध्यम से समाज से संवाद होगा। विप्र सेना राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प दिवस है। इसी भावना के साथ प्रदेशभर में मंदिरों में भगवान परशुराम एवं आराध्य देवों का पूजन, राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना, गौशालाओं में गौ-सेवा एवं चारा वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, वृद्धाश्रम एवं अनाथालयों में भोजन एवं आवश्यक सामग्री वितरण, पौधारोपण, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर तथा संतों, पुजारियों, वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा कहा कि विप्र सेना ने अपनी स्थापना से आज तक संगठन विस्तार के साथ-साथ सेवा, स्वाभिमान रक्षा एवं पीड़ित सहायता के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया ने बताया कि संगठन द्वारा संचालित विप्र तत्काल राहत कोष योजना आज समाज के लिए एक भरोसेमंद सहयोग अभियान बन चुकी है। इस योजना के माध्यम से आकस्मिक निधन, दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों तक तत्काल आर्थिक सहायता पहुँचाई जाती है। अनेक जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में इस योजना से त्वरित सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि विप्र हेल्थ केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नियमित रूप से विशाल रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे प्रदेशभर में हजारों लोगों को लाभ मिला है। युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेश मेहता ने युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित ब्रह्म चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ प्रकल्प के माध्यम से युवा उद्यमियों, व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े समाजबंधुओं को एक मंच प्रदान कर व्यापारिक सहयोग, नेटवर्किंग एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि समाज की एकजुट एवं प्रतिभा सम्मान संवाद का एक अच्छा माध्यम है और राष्ट्र के प्रति दायित्व का बोध कराता है। कार्यक्रम मेवाड़ महामंडलेश्वर रास बिहारी शरण शास्त्री,कामखेड़ा सरकार पंडित रोहित नगर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ . नंदलाल जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में 639 प्रतिभाओ  को सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 10वीं, 12वीं ,स्नातक ,स्नातकोत्तर ,पीएचडी डिग्री धारी,सरकारी सेवा में चयन ,खेलकूद प्रतियोगिता तथा विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा सभी कार्यक्रम में शामिल छात्रों को निशुल्क सरकारी विभाग की नौकरियों की तैयारी हेतु निजी कोचिंग में प्रवेश घोषणा की गई। संचालन डॉ. नंदलाल जोशी ने किया तथा धन्यवाद की रस्म प्रदेश महामंत्री गिरीश शर्मा ने अदा की। विप्र सेना मिडिया प्रभारी राजेश भट्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गिरीश शर्मा व बाबू लाल राजपूरोहित,  प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी मेनाररिया, प्रदेश युवा अध्यक्ष दिनेश मेहता, युवा महामंत्री दिनेश जोशी, युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश जोशी, प्रदेश  मंत्री गिरीश दवे, संभाग अध्यक्ष परमानंद शर्मा, उपाध्यक्ष पुखराज पुरोहित, सोहन लाल जोशी, सुरेश मेनारिया, लोकेश जोशी,शंकर गौड़, जयप्रकाश पानेरी ,मोतीलाल मेनारिया, सरक्षक छगनलाल मेनारिया ओमप्रकाश नाथावत, गणेश लाल नागदा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय व्यास, अनिल जोशी, गिरधारी पालीवाल, दुर्गेश नागदा हार्दिक मेनारिया आदि उपस्थित रहे। देहात जिला अध्यक्ष संजय मेनारिया महामंत्री भेरूलाल मेनारिया आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!