राज्यसभा में सांसद चुन्नीलाल गरासिया के सवालों पर केंद्र सरकार ने दी अहम जानकारी
जल जीवन मिशन 2.0 को दिसंबर 2028 तक विस्तार, ग्रामीण जलापूर्ति के लिए 8.69 लाख करोड़ का प्रावधान, कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए 37 हजार 500 करोड़ की नई प्रोत्साहन योजना को मंजूरी उदयुपर, 20 जुलाई। राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया द्वारा राज्यसभा में पूछे गए दो अलग-अलग अतारांकित प्रश्नों के उत्तर में केंद्र सरकार ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों से सम्बंधित जानकारी दी है। जल शक्ति मंत्रालय तथा कोयला मंत्रालय की ओर से दिए गए लिखित उत्तरों में सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के विस्तार तथा स्वच्छ कोयला तकनीकों को…
