चीरवा टनल में बड़े हादसे से निपटने का अभ्यास, NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस ने किया संयुक्त मॉक ड्रिल
उदयपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चीरवा टनल में किसी बड़े हादसे की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य किस तरह किया जाएगा, इसका अभ्यास बुधवार को संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल डिफेंस की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें चीरवा टनल के भीतर पहाड़ का हिस्सा गिरने और सड़क…
