Day: October 7, 2026

खेरवाड़ा थाने में CLG बैठक: त्योहारों, आगामी चुनावों और हाईवे यातायात पर मंथन

खेरवाड़ा थाने में CLG बैठक: त्योहारों, आगामी चुनावों और हाईवे यातायात पर मंथन

थाना खेरवाड़ा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार श्री रजत विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा के पर्यवेक्षण में आज खेरवाड़ा थाने पर सीएलजी (Community Liaison Group) बैठक का आयोजन किया गया। श्री अर्जुन सिंह राठौड़ वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव और श्री मनमंथ आढ़ा थानाधिकारी, खेरवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा निलेश कलाल सहित व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, सुरक्षा सखी और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख मुद्दों पर चर्चा और निर्णय: हाईवे और यातायात व्यवस्था: एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य के कारण प्रभावित हो रहे आवागमन को सुचारू बनाने…
Read More
उदयपुर: डबोक पुलिस और गीतांजलि कॉलेज की पहल, ‘जागृति’ अभियान में युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ

उदयपुर: डबोक पुलिस और गीतांजलि कॉलेज की पहल, ‘जागृति’ अभियान में युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ

थाना डबोक: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में नशे की लत के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'जागृति' के तहत आज एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रजत विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा व श्री चांदमल सिंगारिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मावली एवं श्री सूर्यभान सिंह थानाधिकारी, डबोक की मौजूदगी में यह कार्यक्रम डबोक स्थित गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ। आरोग्य सेवा संस्थान के कलाकारों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में एक सुरक्षित और स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं…
Read More
कोटड़ा में ‘जागृति’ अभियान के तहत कार्रवाई: वाकल नदी किनारे 192 किलो अवैध गांजा जब्त

कोटड़ा में ‘जागृति’ अभियान के तहत कार्रवाई: वाकल नदी किनारे 192 किलो अवैध गांजा जब्त

थाना कोटड़ा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में युवाओं को नशे से बचाने व अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु 'जागृति' अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय और श्री डूंगर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के सुपरविजन में श्री प्रभुलाल थानाधिकारी, कोटड़ा के नेतृत्व में उदयपुर जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कोटड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुल 192.22 किलोग्राम अवैध गांजे के हरे और गीले पौधों को जब्त किया है। कार्रवाई का विवरण:…
Read More
राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘एरिया डोमिनेशन’ में 17,049 ठिकानों पर दबिश, 7,744 गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘एरिया डोमिनेशन’ में 17,049 ठिकानों पर दबिश, 7,744 गिरफ्तार

जयपुर, 07 अक्टूबर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने समाजकंटकों की धरपकड़ के लिए एक विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया गया। इस राज्यव्यापी महाअभियान के तहत राजस्थान पुलिस के 12,151 जांबाज अधिकारियों और जवानों की कुल 2,961 विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस की इन टीमों ने एक ही दिन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17,049 चिह्नित संदिग्ध ठिकानों पर अचानक ताबड़तोड़ दबिश देकर कुल 7,744 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। गंभीर धाराओं में वांछित,…
Read More
राजस्थान पुलिस की चेतावनी: CSAM देखना और शेयर करना गैर-जमानती अपराध, जानें नियम

राजस्थान पुलिस की चेतावनी: CSAM देखना और शेयर करना गैर-जमानती अपराध, जानें नियम

जयपुर, 07 अक्टूबर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच (R4C) द्वारा राज्य में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जनहित एडवाइजरी जारी की गई है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वी.के. सिंह ने बताया कि चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) यानी बच्चों के यौन शोषण व दुर्व्यवहार से संबंधित किसी भी सामग्री को ऑनलाइन खोजना, देखना, बनाना, डाउनलोड करना या शेयर करना कानूनन गंभीर और दंडनीय अपराध है। एडीजी श्री सिंह ने बताया कि यह कोई सामान्य एडल्ट कंटेंट नहीं…
Read More
उदयपुर: राज्य स्तरीय ट्राईबल चित्रकला एवं कला कार्यशाला 9 अक्टूबर से, जुटेंगे 35+ कलाकार

उदयपुर: राज्य स्तरीय ट्राईबल चित्रकला एवं कला कार्यशाला 9 अक्टूबर से, जुटेंगे 35+ कलाकार

उदयपुर, 7 अक्टूबर। देश में जनजातीय विरासत, जनजाति कलारूपों और मौखिक परम्पराओं सहित विभिन्न जनजातीय भित्ति चित्र एवं माण्डना कला के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और संवर्धन के लिये माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (ज्त्प्), उदयपुर द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सपोर्ट टू टीआरआई कार्यक्रम के तहत भील जनजाति हेतु “स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला एवं कला कार्यशाला” की कार्यशाला का आयोजन 9 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी), उदयपुर में किया जाएगा। टीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन 9 अक्टूबर को प्रातः 10.30…
Read More
उदयपुर: समाज कल्याण सप्ताह के समापन पर दिव्यांगजन कल्याण दिवस आयोजित, बंटे उपकरण

उदयपुर: समाज कल्याण सप्ताह के समापन पर दिव्यांगजन कल्याण दिवस आयोजित, बंटे उपकरण

उदयपुर, 7 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह के समापन के अवसर पर बुधवार को दिव्यांगजन कल्याण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक द्वारा दिव्यांगजन के विधिक हक एवं देय सुविधाओं पर प्रकाष डालते हुए दिव्यांगजन को कल्याणकारी राज्य की अवधारणा समझाते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रोत्साहित किया गया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंषन, विषेष योग्यजन विवाह योजना, विषेष योग्यजन ऋण योजना के संबंध में विषेष रूप से जानकारी देकर पात्र जनों को लाभ लेने की…
Read More
उदयपुर: मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच

उदयपुर: मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच

उदयपुर, 7 अक्टूबर। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा मेडिकल उपकरणों एवं संबंधित डिवाइस की बिक्री में विधिक माप विज्ञान के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर 7 अक्टूबर को उदयपुर शहर में आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एस इण्डिया मेडिकल एंड सर्जीकल और भारत मेडिकल एंड सर्जीकल प्रोडक्ट्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल उपकरणों एवं संबंधित डिवाइस पर निर्धारित घोषणाओं, विक्रय मूल्य एवं अन्य आवश्यक विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर विभागीय निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं संतोषजनक…
Read More
यूडीए उदयपुर में सेवा सेतु अभियान का आगाज़, पहले दिन 110 प्रकरणों का निस्तारण

यूडीए उदयपुर में सेवा सेतु अभियान का आगाज़, पहले दिन 110 प्रकरणों का निस्तारण

उदयपुर, 07 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी सेवा सेतु अभियान के तहत  बुधवार को यूडीए कार्यालय परिसर में शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनकी विभिन्न समस्याओं और आवेदनों के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को यूडीए अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर नागरिकों से प्राप्त प्रकरणों की निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य आमजन को…
Read More
उदयपुर: अशोका पैलेस में BCI व I AM योगा स्टूडियो की नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप आज से

उदयपुर: अशोका पैलेस में BCI व I AM योगा स्टूडियो की नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप आज से

उदयपुर। नवरात्रि के उत्साह और गरबा की उमंग के बीच बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल एवं आई एम योगा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप का शुभारंभ आज गुरुवार से होगा। वर्कशॉप प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित की जाएगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि शहरवासियों को गरबा की कला, संस्कृति और उत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से इस नि:शुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल…
Read More
error: Content is protected !!