सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने चारभुजानाथ के किए दर्शन
मन्दिर समाज के संस्कार केन्द्र चारभुजा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को चारभुजा अल्प प्रवास पर रहे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर भगवान चारभुजानाथ के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा डॉ. मोहन भागवत का आत्मीय स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें मंदिर की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डॉ. भागवत ने मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपराओं एवं श्रद्धालुओं…
