1500 मंदिर और ऐतिहासिक बावड़ियों के जीर्णाेद्धार पर जयपुर में रोटरी क्लब दृष्टि को 19 को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 14 सितम्बर. रोटरी क्लब दृष्टि एवं उनकी ट्राम द्वारा प्राचीन धरोहरों और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में चलाए गए ऐतिहासिक अभियान के तहत 1500 मंदिरों और प्राचीन बावड़ियों की सफाई व जीर्णाेद्धार का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस अभूतपूर्व सामाजिक प्रयास को मान्यता देते हुए संस्था को आगामी 19 सितम्बर को जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
रोटरी क्लब दृष्टि की संस्थापक डॉ.स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष विक्रमादित्य, अलका शर्मा, कुकू लिखारी और प्रमुख समाजसेवी परमेश्वर अग्रवाल का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। इनके नेतृत्व में बांसवाड़ा, थाना क्षेत्र सहित उदयपुर स्थित सेक्टर-11 व आसपास के कई क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और पुनरुद्धार अभियान चलाया गया। वर्षों से उपेक्षित पड़ी बावड़ियों की गाद निकालकर उन्हें फिर से जल संचयन योग्य बनाया गया तथा मंदिरों के परिसरों को स्वच्छ कर उनका मूल स्वरूप लौटाया गया।
जयपुर में आयोजित समारोह के दौरान संस्था को उत्कृष्ट जल व धरोहर संरक्षण के लिए सम्मानित किया जायेगा। डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि यह अभियान न केवल जल संरक्षण बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में एक मिसाल बना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!