उदयपुर के इंदिरा नगर बीड़ा में पिपलेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग तोड़ने का विरोध
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थानांतर्गत इंदिरा नगर बीडा में पिपलेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात समाजकंटकों द्वारा शिवलिंग तोडने से क्षेत्र में जनोक्रोश फैल गया। बीती रात में शिव लिंग खंडित करने की सूचना पर बडी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों में आक्रोश की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने शिवलिंग खंडित करने वाले अपराधी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल जांच करवाने का आश्वासन देकर सभी को शांत किया। इधर शुक्रवार सुबह तक समाजकंटकों के नहीं पकडे जाने का पता…
