Month: August 2026

प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा शनिवार को उदयपुर में

प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा शनिवार को उदयपुर में

उदयपुर, 14 अगस्त। राजस्थान सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री हेमंत मीणा 15 एवं 16 अगस्त को उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मीणा 15 अगस्त को शाम 6ः30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां वे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर एयरपोर्ट आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उदयपुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री मीणा रविवार सुबह निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ पहुंच कर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Read More
राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार शनिवार को आएंगी

राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार शनिवार को आएंगी

उदयपुर, 14 अगस्त। सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार शनिवार को उदयपुर आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाॅ. बाघमार शाम 6ः30 बजे सडक मार्ग द्वारा उदयपुर पहुंचेंगी एवं शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अगले दिन डाॅ. बाघमार प्रातः उदयपुर से निम्बाहेडा, चित्तौडगढ के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां वे माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनवावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद डाॅ. बाघमार राजसमन्द हेतु प्रस्थान करेंगी।
Read More
फतहनगर में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

फतहनगर में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

-सनवाड़ से फतहनगर तक तिरंगों से सजा शहर, जगह-जगह हुआ रैली का स्वागत फतहनगर।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से फतहनगर-सनवाड़ में भव्य **तिरंगा रैली** निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा रैली **सनवाड़ स्थित विलासी कुई से दोपहर 3 बजे** रवाना हुई। रैली सनवाड़ के प्रमुख मार्गों से होते हुए फतहनगर पहुंची। फतहनगर में भी रैली का विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत…
Read More
चार साल से लंबित डीपीसी प्रक्रिया को मिली मंजूरी, वन विभाग में पदोन्नति के अवसर बढ़े

चार साल से लंबित डीपीसी प्रक्रिया को मिली मंजूरी, वन विभाग में पदोन्नति के अवसर बढ़े

-राजस्थान मंत्रिमंडल का बड़ा निर्णय : वन अधिनियम सेवा नियमों में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी फतेहनगर। राजस्थान वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वन विभाग में पदोन्नति से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने के लिए संगठन और विभागाध्यक्ष स्तर पर किए गए प्रयासों के बाद राज्य सरकार के स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 13 अगस्त 2026 को आयोजित राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में वन अधीनस्थ सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। इस संशोधन के बाद अब राज्य स्तर पर…
Read More
अंतरचक्षु खुलने पर मिलता है शाश्वत आनंद, पराधीन सुख वास्तव में दुखःसाध्वी विद्युतप्रभा

अंतरचक्षु खुलने पर मिलता है शाश्वत आनंद, पराधीन सुख वास्तव में दुखःसाध्वी विद्युतप्रभा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने शुक्रवार को कहा कि परमात्मा महावीर ने प्रबल एवं प्रचंड पुरुषार्थ के माध्यम से केवलज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में दो प्रकार की आंखें होती हैंकृबहिरचक्षु और अंतरचक्षु। बहिरचक्षु से व्यक्ति संसार को देखता है, जबकि अंतरचक्षु खुलने पर वह अपने भीतर की यात्रा कर वास्तविक आनंद का अनुभव करता है। साध्वी श्री ने कहा कि बाहर की वस्तुओं से मिलने वाला आनंद क्षणिक होता है, जबकि अंतरचक्षु से प्राप्त आनंद शाश्वत होता है। मनुष्य जब बाहरी वस्तुओं और सुविधाओं में…
Read More
दया और अहिंसा ही सच्चे धर्म का सार, ‘जियो और जीने दो’ का दिया संदेश

दया और अहिंसा ही सच्चे धर्म का सार, ‘जियो और जीने दो’ का दिया संदेश

उदयपुर, 14 अगस्त। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक प्रवचन में डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने दया और अहिंसा को संसार के समस्त धर्मों का सार बताते हुए कहा कि दया सभी धर्मों की मूल भावना है और अहिंसा धर्म का आधार है। संसार में जितने भी धर्म हैं, उनमें अहिंसा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जिस प्रकार किसी भवन की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी प्रकार जीवन रूपी धर्म की नींव अहिंसा पर टिकी है। वर्तमान समय में मनुष्य स्वार्थ के वशीभूत होकर हिंसा…
Read More
लायंस क्लब उदयपुर ने रौनक विहार में रोपी हरियाली, 51 छायादार व फलदार पौधे लगाएं

लायंस क्लब उदयपुर ने रौनक विहार में रोपी हरियाली, 51 छायादार व फलदार पौधे लगाएं

-पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी कॉलोनीवासियों को सौंपी उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संदेश देते हुए लायंस क्लब उदयपुर की ओर से रौनक विहार, ढीकली पहाड़ी तल पर स्थित यूआईटी पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 51 बड़े छायादार एवं फलदार पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए। कार्यक्रम में लायंस क्लब उदयपुर के अध्यक्ष सी.पी. झागड़ावत, पीडीजी अनिल नाहर, सचिव पंकज गंगावत, अरविंद रस्तोगी, मधुसूदन जैन, आशीष हरकावत एवं नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित क्लब के सदस्य एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगाए गए 51 ट्री गार्ड के प्रायोजक नरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने…
Read More
उदयपुर में सजा युवा नेतृत्व का महाकुंभ, 7 राज्यों के 300 युवा जुटे रायला में

उदयपुर में सजा युवा नेतृत्व का महाकुंभ, 7 राज्यों के 300 युवा जुटे रायला में

-अनुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेशय ऐश्वर्या सिंह ने संभाली डिस्ट्रिक्ट 3056 की कमान उदयपुर, 14 अगस्त। युवाओं में नेतृत्व क्षमता को निखारने, व्यक्तित्व विकास को गति देने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट 3056 की प्रथम आवासीय दो दिवसीय रोटरी मल्टी डिस्ट्रिक्ट यूथ लीडरशिप अवार्ड (त्ल्स्।) का शुक्रवार को उदयपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या द्वारा आयोजित इस युवा महाकुंभ में देश के 7 राज्यों से करीब 300 स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। शुभ मंगल गार्डन में प्रातः आयोजित उद्घाटन समारोह में उदयपुर शहर के 15…
Read More
राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को मानद डॉक्टरेट से नवाजा

राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को मानद डॉक्टरेट से नवाजा

-सेवा, सद्भाव, शांति, करुणा एवं गोसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोसन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि ट्रस्ट के प्रेरणास्रोत राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को सेवा, सद्भाव, शांति, करुणा एवं गोसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सऊदी अरब की सुप्रीम काउंसलिंग संस्थान द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। गुरुदेव को मिली यह मानद उपाधि उनके वर्षों से किए जा रहे मानव सेवा, जीव दया, सामाजिक सद्भाव, शांति एवं गोसेवा के कार्यों को मिली महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखी जा रही है।…
Read More
निकाय चेयरमेन की लॉटरी निकलते ही उदयपुर में तेज हुई सियासी हलचल

निकाय चेयरमेन की लॉटरी निकलते ही उदयपुर में तेज हुई सियासी हलचल

उदयपुर। आगामी निकाय चुनावों का लेकर जयपुर राजधानी में गुरुवार को निकाय चेयरमेन पद आरक्षित करने के लिए लॉटरी निकाले जाने के साथ ही उदयपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। उदयपुर में नगर निगम मेयर और जिला प्रमुख का पद अनारक्षित ओपन के लिए खुलने के बाद से दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के अंदरुनी खेमों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा की ओर से पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करीबी माने जाने वाले अतुल चण्डालिया, राज्यपाल…
Read More
error: Content is protected !!